तनवीर अली हरिद्वार।
भारतीय योग संस्थान द्वारा 60वें योग दिवस का भव्य आयोजन: 2 अक्टूबर को सैनी आश्रम में जुटेगा भारतीय योग संस्थान,
हरिद्वार। भारतीय योग संस्थान द्वारा 2 अक्टूबर को 60वाँ योग दिवस सामूहिक रूप से सैनी आश्रम (निकट तहसील, आर्य नगर चौक रोड) में प्रातः 5:45 बजे से 7:30 बजे तक बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। संस्थान प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी इस अवसर पर विशेष योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। सुबह 5:45 बजे से शुरू होने वाले इस सत्र में साधकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा।
भारतीय योग संस्थान, हरिद्वार ने क्षेत्रवासियों और मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ और “योग अपनाएँ, स्वस्थ रहें, समाज को स्वस्थ बनाएँ” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करें।

More Stories
फुलकारी पंजाबी एनजीओ ने वरिष्ठ नागरिकों संग बिताया समय, “देवस्य अभिलाषा” वरिष्ठ नागरिक गृह में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बांटे स्वेटर और कराया भोजन, संस्थान के कोषाध्यक्ष सी. पी. शर्मा ने जताया आभार…
डाक विभाग की लापरवाही पर स्थायी लोक अदालत का सख्त रुख: वरिष्ठ नागरिक को 20,हजार क्षतिपूर्ति देने का आदेश, 45 दिनों के भीतर करना होगा भुगतान, विभाग के तर्क पर अदालत की टिप्पणी…
बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में 11 केवी लाइन बनेगी भूमिगत! आईआईए प्रतिनिधिमंडल ने यूपीसीएल मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा और विद्युत उन्नयन की उठाई मांग, कुंभ और कांवड़ मेले के दौरान बढ़ता है यातायात का दबाव,मुख्य अभियंता ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश…