तनवीर अली हरिद्वार।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का आदेश:आगामी सत्र के लिए हरिद्वार जनपद में 01 अक्टूबर से शुरू हुई खनन प्रक्रिया, अवैध खनन करने वालों पर जिला प्रशासन की रहेगी पैनी नजर,
हरिद्वार। शासन के निर्देशों के अनुपालन में हरिद्वार जनपद में आगामी खनन सत्र 2026-27 के लिए खनन प्रक्रिया 01 अक्टूबर से विधिवत शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश जारी कर राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए सभी खनन संक्रियाओं को समय से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि खनन कार्यों में किसी भी प्रकार का विलंब न किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि खनन प्रक्रिया के दौरान माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल एवं माननीय एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल), नई दिल्ली द्वारा पारित सभी आदेशों और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

More Stories
भारतीय योग संस्थान द्वारा 60वें योग दिवस का भव्य आयोजन: 2 अक्टूबर को सैनी आश्रम में जुटेगा भारतीय योग संस्थान…
फुलकारी पंजाबी एनजीओ ने वरिष्ठ नागरिकों संग बिताया समय, “देवस्य अभिलाषा” वरिष्ठ नागरिक गृह में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बांटे स्वेटर और कराया भोजन, संस्थान के कोषाध्यक्ष सी. पी. शर्मा ने जताया आभार…
डाक विभाग की लापरवाही पर स्थायी लोक अदालत का सख्त रुख: वरिष्ठ नागरिक को 20,हजार क्षतिपूर्ति देने का आदेश, 45 दिनों के भीतर करना होगा भुगतान, विभाग के तर्क पर अदालत की टिप्पणी…