फुलकारी पंजाबी एनजीओ ने वरिष्ठ नागरिकों संग बिताया समय, “देवस्य अभिलाषा” वरिष्ठ नागरिक गृह में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बांटे स्वेटर और कराया भोजन, संस्थान के कोषाध्यक्ष सी. पी. शर्मा ने जताया आभार…

तनवीर अली हरिद्वार।

फुलकारी पंजाबी एनजीओ ने वरिष्ठ नागरिकों संग बिताया समय, “देवस्य अभिलाषा” वरिष्ठ नागरिक गृह में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बांटे स्वेटर और कराया भोजन, संस्थान के कोषाध्यक्ष सी. पी. शर्मा ने जताया आभार,

हरिद्वार। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी फुलकारी पंजाबी एन.जी.ओ. ग्रुप, शिवालिक नगर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा रावली महदूद स्थित गणपति विहार कालोनी के “देवस्य अभिलाषा” वरिष्ठ नागरिक गृह में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम के दौरान एनजीओ के सदस्यों ने आश्रम में निवासरत सभी वरिष्ठ नागरिकों के साथ काफी समय व्यतीत किया और उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान सदस्यों द्वारा सभी बुजुर्गों को आत्मीयता के साथ दोपहर का भोजन कराया गया तथा ठंड से बचाव हेतु उन्हें स्वेटर भेंट किए गए। बुजुर्गों ने भी एनजीओ सदस्यों को अपना भरपूर आशीर्वाद दिया।

​संस्थान की ओर से हंसराज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान, हरिद्वार के कोषाध्यक्ष सी. पी. शर्मा ने फुलकारी पंजाबी एन.जी.ओ. ग्रुप के इस मानवीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।

​संस्थान ने इस सराहनीय एवं अनुकरणीय दान हेतु फुलकारी पंजाबी एनजीओ ग्रुप के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई। 

You may have missed