तनवीर अली हरिद्वार,
परिवहन विभाग द्वारा ई रिक्शा विशेष सत्यापन अभियान जारी*
*हरिद्वार 7 मई 2026*
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज परिवहन विभाग द्वारा अपर रोड, हरिद्वार क्षेत्र में ई-रिक्शाओं का विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एआरटीओ(प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा एवं एआरटीओ(प्रशासन) श्री निखिल शर्मा के नेतृत्व में सघन जांच की गई।
जांच के दौरान बिना निर्धारित क्यूआर कोड स्टिकर एवं नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित ई-रिक्शाओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत आज अपर रोड, हरिद्वार क्षेत्र से कुल 12 ई-रिक्शाओं को सीज किया गया।

परिवहन विभाग द्वारा बताया गया कि जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। विभाग ने सभी ई-रिक्शा संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर निर्धारित क्यूआर कोड स्टिकर एवं आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से पूर्ण रखें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर आज परिवहन विभाग द्वारा अपर रोड, हरिद्वार क्षेत्र में ई-रिक्शाओं का चलाया गया विशेष सत्यापन अभियान एआरटीओ(प्रवर्तन) नेहा झा एवं एआरटीओ(प्रशासन) निखिल शर्मा के नेतृत्व में की गई सघन जांच…

More Stories
एसटीएफ और देहरादून पुलिस का अवैध कॉल सेंटर पर छापा: 32-स्लॉट सिम बॉक्स बरामद, मैनेजर और रीजनल मैनेजर को किया गिरफ्तार, एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर धोखाधड़ी का हुआ भंडाफोड़,धमकी देकर करते थे वसूली, 30 से अधिक कर्मचारी थे तैनात…
सिडकुल पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा एक्शन: रावली महदूद में लड़ाई-झगड़ा कर रहे 6 हुड़दंगी किए गिरफ्तार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए की जा रही कार्यवाई…
गांधी व शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन, चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि,ऋषिकुल कार्यालय में हुआ कार्यक्रम; वक्ताओं ने कहा—महापुरुषों के जीवन-मूल्यों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि…