तनवीर अली हरिद्वार
कोतवाली रानीपुर हरिद्वार*
*ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई*
ऑपरेशन प्रहार नशा तस्करो पर रानीपुर पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, चैकिंग दौरान एक नशा तस्कर को अवैध स्मैक के साथ धर दबोचा, 12.57 ग्राम स्मैक व स्मैक बेचकर कमाई गई धनराशि बरामद की…
*पुलिस ने आरोपी
के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत किया गया अभियोग पंजीकृत*
*आरोपित के विरूद्ध पूर्व में भी है क ई अभियोग पंजीकृत*
पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा नशा तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है ।
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा नशा तस्करो के खिलाफ कार्यवाही को जारी रखते हुये दिनांक 06.05.2026 की रात्रि को दौरान चैकिंग पल्टूराम चौक के पास स्थित मैदान से एक आरोपी मयंक उर्फ करन पुत्र ललित कुमार निवासी ग्राम अतमलपुर बौंगला थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार को धर दबोचकर,आरोपी के कब्जे से कुल 12.57 ग्राम अवैध स्मैक (कीमती लगभग ₹1,25,000/-व स्मैक बेचकर कमाये गये ₹300/- की बरामदगी की गयी ।
गिरफ्तार आरोपी मयंक उर्फ करन द्वारा पूछताछ पर बताया कि मैने यह स्मैक रावली महदूद से एक लड़के से लेकर आया था, मैं स्मैक की एक बिट-300 रूपये के हिसाब से बेचता हूं, इसमे से 01 बिट स्मैक 300 रूपये मे बेच चुका हूं, जिसके पैसे मुझे मिले है ।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी मयंक उर्फ करन के विरूद्ध थाने पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम पता आरोपी*
1- मयंक उर्फ करन पुत्र ललित कुमार निवासी ग्राम अतमलपुर बौंगला थाना बहादराबाद हरिद्वार।
*बरामदगी-*
कुल 12.57 ग्राम स्मैक (कीमती करीब ₹1,25,000/-
*आपराधिक इतिहास -*
1- मु0अ0सं0 269/22 धारा 380,457,411,34 भादवि थाना बहादराबाद हरिद्वार
2- मु0अ0सं0 31/24 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 थाना बहादराबाद हरिद्वार
3- मु0अ0सं0 456/24 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 थाना बहादराबाद हरिद्वार
4- मु0अ0सं0 515/25 धारा 305,331(4),317(2),340(2) बी0एन0एस0 थाना बहादराबाद
*पुलिस टीम-*
1- मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक
2- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल,
3- कानि0बीर सिंह,
4- कानि0अर्जुन सिंह,

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…