तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली सिडकुल।
ऑपरेशन प्रहार में सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों व ढाबों में बैठकर जाम छलकाना पड़ा भारी, 62 नशेड़ी दबोचे, फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियां कसने की लगातार मिल रही शिकायतों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, हुड़दंगियों को सख्त नसीहत, खुले में शराब पीकर हुड़दंग किया तो कानूनी कार्रवाई तय,
मुख्यालय स्तर से चल रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों एवं सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 08.05.2026 को थाना सिडकुल पुलिस ने थानाध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कर क्षेत्र में अभियान चलाया।
सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने व हुड़दंग मचाने वाले कुल 62 व्यक्तियों को पकड़कर उनके विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।
सभी लोगों को भविष्य के लिए चेतावनी दी गई कि सार्वजनिक स्थानों पर न तो शराब पिएं और न ही किसी को पिलाएं।
सिडकुल पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
*पुलिस टीम*
थाना सिडकुल पुलिस

More Stories
गांधी व शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन, चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि,ऋषिकुल कार्यालय में हुआ कार्यक्रम; वक्ताओं ने कहा—महापुरुषों के जीवन-मूल्यों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि…
2 अक्टूबर को जनपद न्यायालय, जिला कारागार और राजकीय संप्रेक्षण गृह में मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती पर हुए कार्यक्रम,जिला जज नरेन्द्र दत्त ने न्यायिक अधिकारियों संग संप्रेक्षण गृह का किया सघन निरीक्षण…
गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कृपाल कन्या विद्यालय में नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता शपथ व नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित,’मेरा युवा भारत’ व ‘बहुउदय लोक सेवा संस्थान’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए कार्यक्रम, जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य दिनेश कुमार शर्मा ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत…