तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली पिरान कलियर*
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्यवाही, दरगाह एवं कस्बा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर, झुंड बनाकर श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले व दरगाह के पास भीड़ लगाकर मार्ग अवरुद्ध करने वाले 25 संदिग्धों को लिया हिरासत में…
*पुलिस एक्ट के अंतर्गत की गई विधिक कार्यवाही*
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय के निर्देशानुसार आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों, वांछित अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 07.05.2026 को कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा कस्बा कलियर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र में झुंड बनाकर श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले व दरगाह के मार्ग में भीड़ लगाने वाले व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उन्हें पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया।
पूछताछ एवं सत्यापन उपरांत संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की गई।
*पुलिस टीम-*
1. व0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह चौहान
2. अ0उ0नि0 कुन्दन सिंह
3. का0 प्रकाश मनराल,
4. हो0गा0 ललित कुमार

More Stories
एसटीएफ और देहरादून पुलिस का अवैध कॉल सेंटर पर छापा: 32-स्लॉट सिम बॉक्स बरामद, मैनेजर और रीजनल मैनेजर को किया गिरफ्तार, एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर धोखाधड़ी का हुआ भंडाफोड़,धमकी देकर करते थे वसूली, 30 से अधिक कर्मचारी थे तैनात…
सिडकुल पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा एक्शन: रावली महदूद में लड़ाई-झगड़ा कर रहे 6 हुड़दंगी किए गिरफ्तार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए की जा रही कार्यवाई…
गांधी व शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन, चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि,ऋषिकुल कार्यालय में हुआ कार्यक्रम; वक्ताओं ने कहा—महापुरुषों के जीवन-मूल्यों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि…