तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली पिरान कलियर शरीफ*
गौकशी पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार लगातार जारी, गौकशी करते 02 आरोपी कलियर पुलिस ने दबोचे, मौके से 200 किलो ग्राम गौमांस व गौकशी उपकरण बरामद।
*01 आरोपी मौके से फरार, तलाश हेतु पुलिस की दबिश जारी*
*हरिद्वार पुलिस गौकशी जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में गौकशी/पशु कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कराने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 02.05.2026 को प्रातः थाना पिरान कलियर पुलिस टीम गश्त के दौरान नहर पटरी, जय माता ब्रिक फील्ड के पास बाजूहेड़ी क्षेत्र में पहुंची।
नहर किनारे खेतों में झाड़ियों के बीच कुछ व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी की गई। इस दौरान 03 व्यक्ति गौकशी करते पाए गए, जिनमें से 02 आरोपियों को मौके से पकड़ा गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
इस संबंध में थाना पिरान कलियर पर मु0अ0सं0 88/2026, गौवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
1. तस्लीम पुत्र ताहिर, निवासी माही ग्राम मच्छी मोहल्ला, थाना कोतवाली रुड़की, जिला हरिद्वार (उम्र 22 वर्ष)
2. मौ0 शादाब पुत्र ताहिर, निवासी माही ग्राम मच्छी मोहल्ला, थाना कोतवाली रुड़की, जिला हरिद्वार (उम्र 19 वर्ष)
*बरामदगी*
1. करीब 200 किलोग्राम गौमांस
2. 01 अदद छुरी
3. 01 अदद चापड़
4. 01 अदद स्टील की छोटी रॉड
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 विनोद कुमार गोला
2. का0 सुबोध कुमार
3. का0 सुनील कुमार
4. होमगार्ड सुशील कुमार

More Stories
भारतीय योग संस्थान ने मनाया 60वाँ “योग दिवस”: हरिद्वार में गूंजा शंखनाद, 400 साधकों ने लिया योग कार्यक्रम में भाग,”योग दिवस” व विशेष योग कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं गरिमापूर्ण वातावरण में हुआ आयोजित…
एसटीएफ और देहरादून पुलिस का अवैध कॉल सेंटर पर छापा: 32-स्लॉट सिम बॉक्स बरामद, मैनेजर और रीजनल मैनेजर को किया गिरफ्तार, एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर धोखाधड़ी का हुआ भंडाफोड़,धमकी देकर करते थे वसूली, 30 से अधिक कर्मचारी थे तैनात…
सिडकुल पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा एक्शन: रावली महदूद में लड़ाई-झगड़ा कर रहे 6 हुड़दंगी किए गिरफ्तार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए की जा रही कार्यवाई…