तनवीर अली हरिद्वार।
डीपीएस रानीपुर में सीबीएसई द्वारा सोशल ईमोश्नल लर्निंग एवं रिर्सोस पर्सन एवं प्रिंसीपल मीट का भव्य आयोजन,मुख्य अतिथि मनोज कुमार श्रीवास्तव, एवं विशिष्ट अतिथि मनीष कुमार त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलन द्वारा कार्यक्रम का किया शुभारम्भ, विद्यालय के छात्र-समूह ने सुमधुर सरस्वती वंदना एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को कर दिया मंत्रमुग्ध…
दिनांक 2 मई 2026 को सीबीएसई सीओई देहरादून के तत्वावधान में सोशल ईमोश्नल लर्निंग एवं रिर्सोस पर्सन एवं प्रिंसीपल मीट का आयोजन किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रोफेसर एवं निदेशक, प्रशिक्षण इकाई, सीबीएसई एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मनीष कुमार त्यागी, सहायक प्रोफेसर एवं संयुक्त निदेशक, प्रमुख, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई), देहरादून उपस्थित रहेे। इस क्षमता निर्माण कार्यशाला में कार्य में 120 से अधिक प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं प्रशिक्षको ने भाग लिया मुख्य अतिथि मनोज कुमार श्रीवास्तव, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मनीष कुमार त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय के छात्र-समूह ने सुमधुर सरस्वती वंदना एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विषय-विशेषज्ञ के रूप में पधारे श्रीमती अनीता रतूड़ी, प्रधानाचार्या फुटहिल्स एकेडमी, वीरभद्र, ऋषिकेश, श्रीमती मानसी सिंघल, प्रधानाचार्या आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल बरनाला पंजाब, श्री संजीव जैन, प्रिसिपल पाइनवुड स्कूल सहारनपुर, श्री राजेश देवरानी, प्रिंसिपल माउंट लिट्रा जी स्कूल रूड़की, ने बहुत ही रोचक ढंग से विषय को समझाया।
आयोजन स्थल निदेशक एवं डीपीएस प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने माननीय अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में सीबीएसई द्वारा समय समय पर क्षमता निर्माण संबंधी कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनके माध्यम से शिक्षकों को सामाजिक एवं भावनात्मक अधिगम के विभिन्न आयामों से परिचित कर उन्हें छात्रों के समग्र विकास हेतु सक्षम बनाना है। शिक्षक छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक संतुलन को सुदृढ़ कर उनके भावी जीवन का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कार्यशाला की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्षमता निर्माण कार्यशालाओं से शिक्षकों के कौशल-विकास के साथ साथ नई शिक्षण पद्धतियों, कक्षा प्रबंधन, तथा आधुनिक मूल्यांकन तकनीक के बारे भी समय समय पर आवश्यक जानकारी अत्यंत आवश्यक है ताकि छात्रों को भविष्य की आवश्यकतानुसार तैयार किया जा सके, किंतु इन सबसे पहले छात्र को समाज से जोड़कर सहयोगात्मक वातावरण में भागीदार बनाना होगा। उन्होंने प्रतिभागी प्रधानचायों एवं शिक्षको के प्रश्नो का उत्तर देते हुए उचित मागदर्शन प्रदान किया साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विषय विशेषज्ञों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने सीबीएसई सीओई देहादून कीे प्रशिक्षण विवरणिका कॉफी टेबल बुक 2025-26 का अनावरण भी किया तथा उनके द्वारा किए गए कार्यो की सराहना की।
श्री मनीष कुमार त्यागी, संयुक्त निदेशक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई), देहरादून ने सत्र 2025 2026 में आयोजित सीबीएसई सीओई की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों से परिचित करातेे हुए आगामी सत्रो के आयोजन हेतु विस्तार से चर्चा की तथा सुझाव दिए साथ ही प्रतिभागियों के उत्साहवधर्क प्रतिभाग के लिए उनकी सराहना की।
अंत में डीपीएस की उपप्रधानाचार्या अनुपमा श्रीवास्तव ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। मंच संचालन डॉ0 नीलम भट्ट एवं रचना यादव ने किया।

More Stories
शिवालिक नगर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण एवं रानीपुर रोह नदी पर पुल निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने P.W.D. की टीम व यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण…
एसएसपी डोबाल के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, अलग-अलग थाना क्षेत्रो से मादक पदार्थाें/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध गांजा व शराब की बरामद,
STF की ANTF टीम ने मंगलौर में बड़ी कार्यवाही करते हुए लाखों की कीमत के 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल किए बरामद, तस्करी में बाइक की सीज पुलिस को देखते ही फरार हुए नशे के कारोबारी, फरार अभियुक्तों की तलाश जारी…