तनवीर अली हरिद्वार।
तैयारी 👊🏻 NEET (UG)*
NEET (UG)-2026 परीक्षा के सकुशल संपादन के लिए हरिद्वार पुलिस की तैयारियां पूरी, परीक्षा में नियुक्त फोर्स की एसपी सिटी की अध्यक्षता में ऋषिकुल ऑडिटोरियम में ब्रीफिंग आयोजित, दुरुस्त तलाशी करने व अवांछित तत्वों को परीक्षा केन्द्र से दूर रखने के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश,
*हर जवान की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण, संदिग्ध दिखने पर तत्काल सीनियर्स को बताने की दी सलाह*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशित क्रम में आज सांय ऋषिकुल स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज ऑडिटोरियम में एसपी सिटी अभय सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 3 -5-26 को आयोजित होने वाले NEET (UG)-2026 परीक्षा में ड्यूटी नियुक्त फोर्स को ब्रीफ किया गया।
ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित पुलिस ऑफिसर्स ने नियुक्त फोर्स को चैकिंग के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने, संदिग्धों पर नजर रखने एवं परीक्षा केन्द्र के नजदीक किसी भी अवांछित तत्व के नजर आने पर तत्काल उच्चाधिकारी को इस बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए गए।
साथी ही ये भी बताया कि लगायी गई ड्यूटी के मुताबिक सभी जवान मेंटल डिटेक्टर सहित अन्य उपकरण समय से प्राप्त कर लें और ड्यूटी के निर्धारित समय से पहले अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचे ताकी समय रहते परीक्षा स्थल का जायजा ले लिया जाए और जरुरी व्यवस्थाएं पूरी की जाएं।
जनपद में उक्त परीक्षा के लिए कुल 12 केन्द्र चयनित किए गए हैं जिनमें अन्य विभागों में नियुक्त कर्मियों के साथ ही पुलिस विभाग से पर्याप्त संख्या में पुरुष/महिला पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्रों से संबंधित थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवस्थित परीक्षा केन्द्रों के आसपास भ्रमण कर आपराधिक तत्वों की निगरानी करेंगे।

More Stories
भगवानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: आदित्य राणा हत्याकांड का महज 48 घंटे में किया खुलासा; तीन नामजद आरोपी तमंचा व खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार…
भारतीय योग संस्थान ने मनाया 60वाँ “योग दिवस”: हरिद्वार में गूंजा शंखनाद, 400 साधकों ने लिया योग कार्यक्रम में भाग,”योग दिवस” व विशेष योग कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं गरिमापूर्ण वातावरण में हुआ आयोजित…
एसटीएफ और देहरादून पुलिस का अवैध कॉल सेंटर पर छापा: 32-स्लॉट सिम बॉक्स बरामद, मैनेजर और रीजनल मैनेजर को किया गिरफ्तार, एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर धोखाधड़ी का हुआ भंडाफोड़,धमकी देकर करते थे वसूली, 30 से अधिक कर्मचारी थे तैनात…