तनवीर अली हरिद्वार।
भारतीय योग संस्थान ने मनाया 60वाँ “योग दिवस”: हरिद्वार में गूंजा शंखनाद, 400 साधकों ने लिया योग कार्यक्रम में भाग,”योग दिवस” व विशेष योग कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं गरिमापूर्ण वातावरण में हुआ आयोजित,
हरिद्वार, 2 अक्टूबर। भारतीय योग संस्थान द्वारा हरिद्वार स्थित सैनी आश्रम में 60वाँ “योग दिवस” व विशेष योग कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मधुर भजनों तथा माँ सरस्वती व भारतीय योग संस्थान के संस्थापक स्व. प्रकाश लाल जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। दीप प्रज्वलन के दौरान श्री सुरेश भट्ट एवं श्री आशुतोष द्वारा किए गए शंखनाद से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। इसके पश्चात पूर्वी जिले की साधिकाओं ने मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
प्रांतीय प्रधान श्री जयप्रकाश सिंगले जी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं साधकों का स्वागत करते हुए योग दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कारण मल्होत्रा जी ने कहा कि भारतीय योग संस्थान पूरी दुनिया में योग की अलख जगाकर मानव समाज को निरोग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विशिष्ट अतिथि डॉ. उधम सिंह जी ने योग को केवल एक दिन की गतिविधि न बनाकर इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।
इस योग कार्यक्रम के दौरान रेखा त्यागी, सरोज चौहान, प्रीति, अनिल शर्मा, ब्रजपाल सैनी, अर्चना चौहान, प्रभा शर्मा, सुशीला घड़ियाल, रविन्द्र सिंघल, सीताराम प्रजापति, आशीष धारीवाल, हरीश तनेजा, प्रवीण अरोड़ा एवं मंजू झा द्वारा उपस्थित लगभग 400 साधकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।
समारोह को सुचारू बनाने में विभिन्न जिलों ने अपनी व्यवस्थाएं निभाईं—दाखिल जिले द्वारा सामग्री वितरण, पश्चिम जिले द्वारा आसन व्यवस्था तथा उत्तरी जिले द्वारा प्रसाद वितरण का कार्य किया गया। कार्यक्रम में हरिद्वार के विभिन्न जिलों के साधकों ने संयुक्त रूप से प्रेरक योग गीत भी प्रस्तुत किया।
समारोह के सफल संयोजन में पाँचों जिलों के प्रधान सुधा जैन, विजय पाल, हरीश तनेजा, प्रवीण कपिल व अर्चना चौहान का विशेष योगदान रहा। प्रवीण अरोड़ा एवं आशीष धारीवाल ने संपूर्ण व्यवस्थाएं संभालीं, जबकि फोटोग्राफी का दायित्व प्रवीण कपिल, सरिता शर्मा एवं सुभाष तनेजा ने निभाया। अंत में प्रांतीय संगठन मंत्री श्री सुखदेव सिडाना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का कुशल एवं सुंदर मंच संचालन पूर्वी जिले की प्रधान श्रीमती सुधा जैन जी द्वारा किया गया।

More Stories
एसटीएफ और देहरादून पुलिस का अवैध कॉल सेंटर पर छापा: 32-स्लॉट सिम बॉक्स बरामद, मैनेजर और रीजनल मैनेजर को किया गिरफ्तार, एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर धोखाधड़ी का हुआ भंडाफोड़,धमकी देकर करते थे वसूली, 30 से अधिक कर्मचारी थे तैनात…
सिडकुल पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा एक्शन: रावली महदूद में लड़ाई-झगड़ा कर रहे 6 हुड़दंगी किए गिरफ्तार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए की जा रही कार्यवाई…
गांधी व शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन, चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि,ऋषिकुल कार्यालय में हुआ कार्यक्रम; वक्ताओं ने कहा—महापुरुषों के जीवन-मूल्यों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि…