तनवीर अली हरिद्वार।
गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 5 से 23 अक्टूबर तक रुड़की में होगी, 1 से 12 जून 2026 के CEE उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल; बीईजी एंड सेंटर में होगी रैली,केवल ऑनलाइन CEE उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही होंगे पात्र,दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की अपील…
हरिद्वार/रुड़की। भारतीय सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 05 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर (बीईजी एंड सेंटर), रुड़की में किया जाएगा। यह भर्ती रैली वर्ष 2027 के लिए उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में नियोजित अग्निवीर भर्ती रैली श्रृंखला के तहत आयोजित की जा रही है।
सेना भर्ती कार्यालय (ARO) लैंसडौन द्वारा जोनल भर्ती कार्यालय (यूपी एवं यूके) के अंतर्गत अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी (यूपी एवं यूके) और गढ़वाल क्षेत्र के सात जनपदों—चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी—के अभ्यर्थियों के लिए यह रैली आयोजित हो रही है। इसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) श्रेणियों में भर्ती की जाएगी।
केवल ऑनलाइन CEE उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही होंगे पात्र
सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन के अनुसार, रैली में केवल वही अभ्यर्थी भाग लेने के पात्र होंगे, जिन्होंने 01 जून से 12 जून 2026 के बीच आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) उत्तीर्ण किया है। पात्र अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए निर्धारित समय और तिथि पर रैली स्थल पर रिपोर्ट करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अधिसूचना में उल्लिखित सभी मूल दस्तावेजों (Original Documents) को साथ लाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी (यूपी एवं यूके) का जिलेवार कार्यक्रम:
- 05 अक्टूबर: अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर (ARO अल्मोड़ा) तथा चंपावत एवं पिथौरागढ़ (ARO पिथौरागढ़)।
- 06 अक्टूबर: बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बदायूं, फर्रूखाबाद, हरदोई, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती एवं सीतापुर (ARO बरेली)।
- 07 अक्टूबर: अमेठी, अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, कौशांबी, कुशीनगर, महराजगंज, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर एवं सुल्तानपुर (ARO अयोध्या)।
- 08 अक्टूबर: बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर, अमरोहा, रामपुर, सहारनपुर एवं शामली (ARO मेरठ)।
- 09 अक्टूबर: आगरा, एटा, झांसी, कासगंज, जालौन, ललितपुर, अलीगढ़, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी एवं मथुरा (ARO आगरा)।
- 10 अक्टूबर: औरैया, बांदा, बाराबंकी, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, लखनऊ, महोबा, उन्नाव, कानपुर नगर एवं गोंडा (ARO मुख्यालय, लखनऊ)।
- 11 अक्टूबर: चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी (ARO लैंसडौन) तथा बलिया, गोरखपुर एवं भदोही (ARO वाराणसी)।
- 12 अक्टूबर: चंदौली, जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, देवरिया, सोनभद्र एवं आजमगढ़ (ARO वाराणसी)।
गढ़वाल मंडल: अग्निवीर जीडी, टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन भर्ती कार्यक्रम:
- 13 अक्टूबर: उत्तरकाशी एवं चमोली
- 14 अक्टूबर: चमोली
- 15 अक्टूबर: पौड़ी गढ़वाल
- 16 अक्टूबर: टिहरी गढ़वाल
- 17 अक्टूबर: पौड़ी गढ़वाल
- 18 अक्टूबर: रुद्रप्रयाग एवं देहरादून
- 19 अक्टूबर: देहरादून एवं हरिद्वार
- 20 अक्टूबर: अग्निवीर टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं पास) के लिए निर्धारित तिथियों के अनुसार।
दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की अपील
सेना भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता आधारित (Merit-based) बनाया गया है। एआरओ लैंसडौन ने अभ्यर्थियों को सख्त हिदायत दी है कि वे किसी भी दलाल, एजेंट या बिचौलिए के झांसे में न आएं और न ही किसी को पैसे दें। भर्ती प्रक्रिया को कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रभावित नहीं कर सकता है। किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए केवल सेना द्वारा जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस की कार्यवाई: BHEL क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे 4 संदिग्ध गिरफ्तार, औजार किए बरामद…
मंगलौर पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत उदलहेड़ी चोरी कांड का सफल अनावरण, गाजियाबाद से मास्टरमाइंड समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत जेवरात व वैगनआर कार बरामद…
पतंजलि विश्वविद्यालय में संस्कृत और संस्कृति का होगा दिव्य संगम: 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की मेजबानी करेगा पतंजलि विश्वविद्यालय योग, आयुर्वेद, वेद और दर्शन के गहन मंथन से आधुनिक चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करने का संकल्प, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के भारी उत्साह को देखते हुए सम्मेलन का पंजीकरण 10 अक्टूबर तक बढ़ा…