जीआरपी लक्सर पुलिस की तत्परता से लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, जीआरपी की मानवीय कार्यशैली की परिजनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की…

तनवीर अली हरिद्वार।

जीआरपी लक्सर पुलिस की तत्परता से लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, जीआरपी की मानवीय कार्यशैली की परिजनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की…

लक्सर। जीआरपी लक्सर पुलिस की सजगता, तत्परता और संवेदनशीलता के चलते एक रोता-बिलखता लापता नाबालिग बालक सकुशल अपने परिवार से मिल सका। जीआरपी पुलिस की इस मानवीय कार्यशैली की परिजनों और स्थानीय नागरिकों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को जीआरपी लक्सर पुलिस टीम रेलवे स्टेशन लक्सर पर गश्त व चेकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 01 पर पुलिस टीम की नजर एक सहमे हुए और रोते-बिलखते लावारिस नाबालिग बालक पर पड़ी। पुलिस टीम ने स्थिति को भांपते हुए बालक को तत्काल अपनी सुरक्षा में लिया और थाना जीआरपी लक्सर स्थित ‘खोया-पाया केंद्र’ पहुँचाया।

​थाने में महिला कांस्टेबल 127 ममता की देखरेख में बालक को दुलार और प्यार से समझाकर शांत कराया गया। पूछताछ में बालक ने अपना नाम प्रियांशु तथा निवासी झलेरा, हिमाचल प्रदेश बताया।

​पता स्पष्ट होते ही जीआरपी लक्सर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी साधनों के माध्यम से संबंधित थाने और ग्राम प्रधान से संपर्क साधा। पुलिस के अथक प्रयासों से बालक के परिजनों से संपर्क स्थापित हो गया और उन्हें तुरंत सूचना देकर जीआरपी थाना लक्सर बुलाया गया।

​थाने पहुंचे परिजनों से आवश्यक पूछताछ एवं दस्तावेजों का सत्यापन करने के उपरांत बालक प्रियांशु को सकुशल उसके पिता धर्मवीर सिंह (निवासी झलेरा, हिमाचल प्रदेश) के सुपुर्द कर दिया गया।

​अंबाला से लापता हुआ था बालक

परिजनों ने बताया कि वे 02 अक्टूबर 2026 को ऊना से अंबाला अपनी रिश्तेदारी में आए थे। इसी दौरान बालक अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब बालक का कुछ पता नहीं चला, तो अंबाला पुलिस को सूचना दी गई थी, जहां आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे थे। इसी बीच लक्सर जीआरपी पुलिस का फोन आने पर परिजनों की जान में जान आई।

​अपने कलेजे के टुकड़े को सकुशल सामने पाकर परिजनों के आंसू छलक पड़े। उन्होंने जीआरपी लक्सर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मानवीयता और कर्तव्यनिष्ठा का दिल से आभार व्यक्त किया।

You may have missed