तनवीर अली हरिद्वार।
पुलिस अधीक्षक रेलवेज के निर्देशन में क्यूआरटी एवं जीआरपी हरिद्वार द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान।
चार धाम यात्रा में दिन प्रतिदिन बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जीआरपी हरिद्वार एवं क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया सघन चेकिंग अभियान,
इस अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वारों सहित संदिग्ध व्यक्तियों एवं सामान की गहन जांच की गई। यात्रियों को जागरूक करते हुए उन्हें अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम करना रहा। इस दौरान आधुनिक उपकरणों की सहायता से भी जांच की गई।
जीआरपी एवं क्यूआरटी टीम ने संयुक्त रूप से यह संदेश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है,

More Stories
रानीपुर विधान सभा में 305 करोड़ से अधिक की सीवरेज व पेयजल योजनाओं को मिलेगी रफ्तार, विधायक आदेश चौहान…बरसात के बाद विकास कार्यों को तेज़ी देने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश…
कुंभ मेला 2027 को लेकर SSP नवनीत सिंह के सख्त तेवर: रानीपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ में की बड़ी कार्यवाई, कोतवाली क्षेत्र में 185 बाहरी लोगों का किया सत्यापन, 1.10 लाख का ठोका जुर्माना…
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में हरिद्वार के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, मनोज धनगर के संयोजन में हरिद्वार की चार विधानसभाओं से आए सम्मानित साथियों ने ली पार्टी की प्राथमिक सदस्यता,गोदियाल ने मनोज धनगर की पीठ थपथपाकर सराहा, बोले– “युवा और समर्पित कार्यकर्ताओं से ही मजबूत होगी कांग्रेस”…