तनवीर अली हरिद्वार।
आगामी 2027 विधान सभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में लोकजनशक्ति पार्टी नेताओं ने भी कसी कमर , प्रदेश की 25 सीटों पर जोर आजमाइश की तैयारी,स्थानीय मुद्दों पर रहेगा जोर,
उत्तराखंड की राजनीति में सक्रियता बढ़ाते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट करनी शुरू कर दी है। प्रदेश प्रभारी पवन वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विशाल ठाकुर की नियुक्ति की गई है, जिनका परिचय कार्यकर्ताओं और जनता से कराया जा रहा है। साथ ही मोनिका अष्टवाल को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।
वीओ – प्रेस वार्ता में पवन वर्मा ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से लगभग 20 से 25 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी के पदाधिकारी उधम सिंह नगर, कोटद्वार और नैनीताल समेत कई क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का आकलन कर चुके हैं, और पहाड़ी क्षेत्रों में भी संगठन को मजबूत किया जा रहा है। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लेंगे, फिलहाल सभी सीटों पर तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।
पवन वर्मा ने कहा कि पार्टी चुनाव में बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और खराब सड़कों जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने विशेष रूप से हरिद्वार क्षेत्र में सड़कों की खराब स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि जनता इन समस्याओं से जूझ रही है और पार्टी इन्हीं मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी।
*बाइट। पवन वर्मा प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड लोक जनशक्ति पार्टी*
*बाइट। विशाल सिंह ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड*
*बाइट। मोनिका अष्टवाल। महासचिव उत्तराखंड लोक जनशक्ति पार्टी*

More Stories
रानीपुर विधान सभा में 305 करोड़ से अधिक की सीवरेज व पेयजल योजनाओं को मिलेगी रफ्तार, विधायक आदेश चौहान…बरसात के बाद विकास कार्यों को तेज़ी देने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश…
कुंभ मेला 2027 को लेकर SSP नवनीत सिंह के सख्त तेवर: रानीपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ में की बड़ी कार्यवाई, कोतवाली क्षेत्र में 185 बाहरी लोगों का किया सत्यापन, 1.10 लाख का ठोका जुर्माना…
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में हरिद्वार के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, मनोज धनगर के संयोजन में हरिद्वार की चार विधानसभाओं से आए सम्मानित साथियों ने ली पार्टी की प्राथमिक सदस्यता,गोदियाल ने मनोज धनगर की पीठ थपथपाकर सराहा, बोले– “युवा और समर्पित कार्यकर्ताओं से ही मजबूत होगी कांग्रेस”…