तनवीर अली हरिद्वार।
*थाना पथरी*
*नशे पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने हेतु SSP हरिद्वार नवनीत सिंह की पहल*
*एनडीपीएस एक्ट में पूर्व में जेल जा चुके लोगों की थाने पर कराई गई परेड*
*नशे के सौदागरों पर सख्ती जारी… पथरी पुलिस का नया एक्शन प्लान*
*ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का बड़ा कदम*
*थाना पथरी में NDPS एक्ट में पहले जेल जा चुके 85 लोग चिन्हित*
*आज 25 व्यक्तियों को थाने बुलाकर कराई गई परेड*
*अभी भी नहीं सुधरे तो अगली बार सीधा सख्त कार्रवाई*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में नशे के सौदागरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान जारी है। साथ ही एनडीपीएस एक्ट में पूर्व में जेल जा चुके व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए वर्ष 2016 से 2025 तक एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुके कुल 85 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। इनमें से आज 25 व्यक्ति थाने पर उपस्थित हुए, जिनकी थाने पर परेड कराई गई।
थानाध्यक्ष पथरी द्वारा सभी उपस्थित व्यक्तियों को सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में यदि वे किसी भी प्रकार से एनडीपीएस एक्ट में लिप्त पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही सभी को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक 15 दिन के भीतर थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इस संबंध में थाना पथरी में एक विशेष रजिस्टर तैयार किया गया है, जिसमें सभी चिन्हित अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास, फोटो, फोन नंबर तथा वर्तमान स्थिति अंकित की जा रही है।
सभी चिन्हितों पर पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि जनपद में नशे के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

More Stories
रानीपुर विधान सभा में 305 करोड़ से अधिक की सीवरेज व पेयजल योजनाओं को मिलेगी रफ्तार, विधायक आदेश चौहान…बरसात के बाद विकास कार्यों को तेज़ी देने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश…
कुंभ मेला 2027 को लेकर SSP नवनीत सिंह के सख्त तेवर: रानीपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ में की बड़ी कार्यवाई, कोतवाली क्षेत्र में 185 बाहरी लोगों का किया सत्यापन, 1.10 लाख का ठोका जुर्माना…
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में हरिद्वार के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, मनोज धनगर के संयोजन में हरिद्वार की चार विधानसभाओं से आए सम्मानित साथियों ने ली पार्टी की प्राथमिक सदस्यता,गोदियाल ने मनोज धनगर की पीठ थपथपाकर सराहा, बोले– “युवा और समर्पित कार्यकर्ताओं से ही मजबूत होगी कांग्रेस”…