तनवीर अली हरिद्वार।
थाना पथरी, एसएसपी नवनीत सिंह की सख्ती, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर पुलिस का जोर*
पथरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर लड़ाई मामले में पुलिस का एक्शन, प्रकरण में शामिल तीन आरोपी दबोचे, ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पथरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही,तीनों आरोपियों पर एसएसपी हरिद्वार ने घोषित किए थे पांच-पांच हजार के ईनाम,
*हरिद्वार पुलिस का स्पष्ट संदेश, शांति व्यवस्था के बने दुश्मन तो सलाखों के पीछे रहेगा आशियाना*
गतिमान “ऑपरेशन प्रहार” को सफल बनाने और जिले में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों से शख्ती से निपटने के संबंध में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा सुस्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस ने दिनांक 07/04/2026 को इब्राहिमपुर में हुए झगड़े के मामले में फरार चल रहे पांच-पांच हजार के तीन ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। अन्य विधिक कार्यवाही जारी है।
दोनों भाइयों के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो हुई थी वायरस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी गई लेकिन उनके लगातार फरार रहने पर एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा इन तीनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार का ईनाम घोषित किया गया था।
*पकड़े गए इनामी आरोपित-*
1- अमजद पुत्र रिफाकत उम्र 28 वर्ष
2- तजमुल पुत्र रिफाकत उम्र 26 वर्ष
3- तनवीर पुत्र रिफाकत उम्र 20 वर्ष
समस्त निवासी गण ग्राम इब्राहिमपुर थाना पथरी हरिद्वार
*दर्ज मुकदमा व धारा-*
मु.अ.सं.-158/26
धारा – 115(2)/190/191(2)/191(3)/109/351(3)/324(2)BNS
*पुलिस टीम-*
1- व.उ.नि.उपेन्द्र सिंह
2- उ.नि.बबलू चौहान
3- कां. राकेश नेगी
4- कां सुशील कुमार
5- कां ब्रह्मदत्त जोशी
6- का. अजीत तोमर

More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,