तनवीर अली हरिद्वार
रानीपुर कोतवाली में तैनात आरक्षी सुमित जुयाल का बीमारी के चलते हुआ था देहांत, नवनीत सिंह और पुलिस अधिकारी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे खड़खड़ी शमशान घाट,पुष्पचक्र अर्पण के पश्चात सेरेमोनियल गार्द ने दी शोक सलाम,
कोतवाली रानीपुर में तैनात आरक्षी सुमित जुयाल का स्वास्थ्य खराब होने के कारण आज तड़के इलाज के दौरान बेदांत अस्पताल दिल्ली में स्वर्गवास हो गया है। मृतक के शव को आज दिनाँक 14.04.2026 को अन्तिम संस्कार हेतु खडखडी हरिद्वार लाया गया।
इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स ने श्मशानघाट पहुंच कर अंतिम दर्शन करते हुए पुष्पचक्र अर्पित किए। स्वर्गीय सुमित जुयाल के परिजनों व अन्य पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में सेरेमोनियल गार्द द्वारा दी गई शोक सलामी के पश्चात उनका दाह संस्कार किया गया।
वर्ष 2007 में पुलिस विभाग का अंग बने स्वर्गीय सुमित जुयाल वर्तमान में अपने परिवार सहित देहरादून रायपुर स्थित अपने आवास में निवास कर रहे थे।

More Stories
करोड़ों की साइबर ठगी का भंडाफोड़: राजस्थान से दबोचा गया शातिर ठग, एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर STF की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन गेमिंग ‘Winadda’ के नाम पर करोड़ों की चपत: हरिद्वार के व्यक्ति से 1.77 करोड़ ठगे, राजस्थान के डीडवाना से आरोपी गिरफ्तार…
CM के सिडकुल दौरे से पहले तड़के बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस नेता मनोज धनगर घर से डिटेन,मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की थी तैयारी…
अवैध तमंचे व कारतूस के साथ संदिग्ध युवक गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस की सख्त कार्रवाई, चैकिंग अभियान के दौरान मिली कामयाबी…