तनवीर अली हरिद्वार
भेल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण,
देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना है हमारी जिम्मेदारी” – *एस. एम. रामनाथन।
हरिद्वार, बीएचईएल हरिद्वार ने अदाणी पावर लिमिटेड के 800 मेगावाट क्षमता के, रायपुर सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की यूनिट-1 हेतु, आईपी आउटर केसिंग का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है । बीएचईएल के निदेशक (ई, आरएंडडी) श्री एस. एम. रामनाथन ने, हरिद्वार इकाई के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार की उपस्थिति में, हरी झंडी दिखाकर केसिंग को रवाना किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री रामनाथन ने कहा कि बीएचईएल देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रकार की परियोजनाएं ‘मेक इन इंडिया’ पहल को और मजबूती प्रदान करती हैं । उन्होंने कहा कि आईपी आउटर केसिंग का डिस्पैच न केवल एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि है, बल्कि यह बीएचईएल की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और गुणवत्ता का भी प्रमाण है । श्री रंजन कुमार ने 38,367 किलोग्राम वजनी इस केसिंग के निर्माण से जुड़े अभियंताओं, पर्यवेक्षकों एवं तकनीशियनों को बधाई देते हुए कहा कि सभी के अथक प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है ।
इसी श्रंखला में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में श्री एस. एम. रामनाथन ने ब्लॉक-3 में स्थापित 30/5 टन क्षमता और 31.5 मीटर स्पैन वाली, डबल गर्डर ईओटी क्रेन का लोकार्पण भी किया । उल्लेखनीय है कि इस क्रेन की परिकल्पना हरिद्वार इकाई ने की थी और इसे, बीएचईएल की जगदीशपुर इकाई द्वारा डिज़ाइन व निर्मित किया गया है । इस क्रेन से न केवल टरबाइन शॉप और सक्षम बनी है, बल्कि जगदीशपुर इकाई को भी ईओटी क्रेन को, एक उत्पाद के रूप में विकसित करने का अवसर प्राप्त हुआ है ।
इन अवसरों पर महाप्रबंधक (डब्ल्यूई एंड एस) श्री जे. के. पुंडीर, महाप्रबंधक (वाणिज्यिक) श्री दिनेश सिंह तथा महाप्रबंधक (टरबाइन) श्री एन. पी. रॉय सहित अन्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,