तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली रानीपुर हरिद्वार*
*ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस ने चलाया संघन सत्यापन अभियान*
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस ने चलाया टिबडी, दादूपुर गोविन्दपुर, सुमननगर में बाहरी व्यक्तियो, संदिग्धो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, एवं मजदूरो के सत्यापन हेतु पुलिस टीमो ने व्यापक स्तर पर चलाया सघन सत्यापन अभियान, 55 व्यक्तियो का सत्यापन कर बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर 11 मकान मालिकों पर पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत ठोका जुर्माना,
*बिना सत्यापन संदिग्ध घूम रहे कुल 10 व्यक्तियो के विरूद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत ₹2500/- के चालान किये”*
पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम, सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, मजदूरो, रेडी/ठेली वालो, कबाडियो, होटल/ढाबो, होम स्टे, जिम स्पा सेन्टर, रेजीडेन्टल अपार्टमेन्ट, गेटेड कालोनियो में निवासरत व्यक्तियो एवं संदिग्धो के सत्यापन की कार्यवाही करते हुये लोगो को सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया जा रहा है, एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा उक्त अभियान को जारी रखते हुये आज दिनांक-11.04.2026 की प्रातः रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत *टिबडी कालोनी, ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर, सुमननगर क्षेत्र* में व्यापक स्तर पर निवासरत बाहरी व्यक्तियो, कबाडियो, मजदूरो, रेहडी/ठेली वालो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, एवं संदिग्धो के सत्यापन हेतु संघन अभियान चलाया गया ।
अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा मौके पर कुल 55 किरायेदारो, मजदूरो, घरेलू नौकरो का सत्यापन कराया गया, तथा बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने पर कुल 10 मकान मालिको के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत ₹1,00,000/-के कोर्ट व 01 नगद ₹5000/- के चालान किये गये।
इसके अतिरिक्त कुल 10 बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियो द्वारा स्वयं का सत्यापन न कराये जाने पर धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल ₹2500/-के चालान किये गये।
रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा सभी मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शत प्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्देशित/जागरूक किया गया ।
*कार्यवाही का विवरण-*
1- कुल 10 कोर्ट चालान 83 पुलिस अधि0 (धनराशि ₹1,00,000/-
2- कुल 01 नगद चालान ₹5000/-
3- कुल 10 नगद चालान 81 पुलिस अधि0 (धनराशि ₹2500/-)
*पुलिस टीम-*
1- व0उ0नि0 प्रदीप कुमार,
2- उ0नि0 चरण सिंह, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट,
3- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह पाल,
4- उ0नि0 मन्दीप सिंह,
5- कोतवाली रानीपुर पुलिस कर्मचारी गण

More Stories
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…