तनवीर अली हरिद्वार।
एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ सिडकुल पुलिस और पूर्ति विभाग ने की कार्यवाई, 10 अवैध सिलेंडर किए जब्त, प्रशांत युवक को किया गिरफ्तार, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में चला रहा था अवैध LPG सिलेंडर का धंधा,
वर्तमान में चल रहे ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध के बीच हरिद्वार पुलिस ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भांडाफोड करते हुए बड़ी संख्या में अवैध सिलेंडरों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
भीड़भाड़ वाले इलाकों और अन्य व्यवसायिक संस्थानों के आसपास अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही पुलिस को दिनांक 11/04/2026 को खुफिया सूत्र के माध्यम से सूचना मिली कि अंतरिक्ष सिटी के पीछे खाली मैदान में रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा है तथा अंतरिक्ष सिटी मकान में अवैध सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है।
सूचना पर एक्टिव पुलिस टीम ने बताए गए घर अंतरिक्ष सिटी व उसके पीछे खाली मैदान में छापेमारी कर भारी संख्या में अवैध सिलेंडर बरामद किए।पकड़ा गया आरोपी पूछताछ में कोई जवाब नहीं दे पाया अंतरिक्ष सिटी में भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में LPG गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण से कभी भी कोई बड़ी अनहोनी घटना घटित हो सकती थी।
मौके पर ही जिला पूर्ति अधिकारी जनपद हरिद्वार को बुलाया गया तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई कर अभियोग पंजीकृत जा रहा है।
*पकड़ा गया आरोपित-*
प्रशांत कुमार पुत्र चंद्र भूषण निवासी झाझरा जीतना जिला मोतीहारी बिहार हाल पता अंतरिक्ष सिटी अपार्टमेंट सिडकुल थाना सिडकुल जनपद हरिदवार ।
*विवरण पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष अजय शाह
2. हेड कांस्टेबल सुनील सैनी
3. हेड कांस्टेबल मुजफ्फर बेग
उक्त करवाई मैं पूर्ति निरीक्षक प्रकाश fartiyal पूर्ति निरीक्षक अरुण सैनी थाना sidhkul thana पुलिस शामिल रहे।

More Stories
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…