तनवीर अली हरिद्वार।
पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर क्षेत्र में डिजिटल जनगणना 2027 स्व-गणना (Self Enumeration) की गई प्रारंभ…
नगर पालिका परिषद शिवलिकनगर क्षेत्र में आगामी जनगणना-2027 के प्रथम चरण स्व-गणना (Self Enumeration) कार्य का शुभारंभ नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिलाधिकारी हरिद्वार, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी हरिद्वार, व अन्य द्वारा स्वयं गणना विधिवत डिजिटल माध्यम से प्रारंभ की गई। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा आमजन को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान के प्रति जागरूक करते हुए अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान भी किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा जी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पहली बार जनगणना प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल स्वरूप प्रदान किया गया है। यह पहल न केवल पारदर्शिता को बढ़ावा देगी, बल्कि आम नागरिकों के लिए प्रक्रिया को सरल, सुलभ एवं समयबद्ध भी बनाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने समस्त नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं का आधार होती है। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी इसी आंकड़ों के आधार पर निर्धारित किया जाता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का इसमें सहभागी होना अत्यंत आवश्यक है, यह केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण दायित्व है। जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा बताया गया की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत “हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना” का कार्य किया जा रहा है, जिसमें आवास, सुविधाओं एवं परिवार से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। श्री ललित नारायण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार द्वारा नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना पोर्टल का उपयोग करते हुए अपने परिवार की सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें, जिससे भविष्य की योजनाओं के निर्माण में सहायता मिल सके। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी हरिद्वार ने कहा की सभी नागरिकों को चाहिए कि वे स्वयं भी अपनी जानकारी दर्ज करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि हमारा नगर, जनपद एवं प्रदेश विकास की मुख्यधारा में और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ सके। इस अवसर पर मोजूद चार्ज जनगणना अधिकारी श्री तारिक ख़ान, द्वारा बताया गया कि जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा किया जाएगा तथा सभी नागरिकों को जनगणना 2027 हाउस लिस्टिंग के अंतर्गत स्व-गणना के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना पोर्टल का उपयोग करते हुए अपने परिवार की सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें। इस मौके पर अमीर आलं, जिला कोऑर्डनैटर जनगणना 2027 एवं रजत मित्तल, सहायक चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के गृह जनपद हरिद्वार में परिवहन विभाग का उत्कृष्ट प्रदर्शन, वित्तीय वर्ष 2025–26 में ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व उपलब्धियां
वाहन चोरों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी,सिडकु पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को धर दबोचा, कब्जे से 2 बाइक की बरामद।
सीमांत गांव गेंवाली में डीएम का सख्त एक्शन: पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के आदेश, एक हफ्ते में रिपोर्ट तलब