कोतवाली रानीपुर।
सार्वजनिक स्थानों/ ढाबों पर शराब पीने वालों के खिलाफ रानीपुर पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, कुल 17 पियक्कड़ों के खिलाफ कार्यवाई कर किया चालान।
पुलिस मुख्यालय से संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आज दिनांक 08.04.2026 की सांय को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा गैस प्लांट क्षेत्र अंतर्गत बैरियर नं०-6, सलेमपुर चौराहा व आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई।
पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 17 व्यक्तियों का पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया तथा कुल ₹4250/- की धनराशि वसूल की गई
सभी व्यक्तियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की सख्त हिदायत दी गई
*पुलिस टीम*
1. मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक
2. व0उ0नि0 प्रदीप कुमार
3. उ0नि0 चरण सिंह (चौकी प्रभारी)
4. अ0उ0नि0 मोहन सिंह रावत
5. हे0का0 गोपीचन्द
6. का0 संजय बलूनी
7. का0 अजय कुमार
8. का0 शीशपाल राणा
9. का0 रूपेश चमोला

More Stories
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…