कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ली अधिकारियों की बैठक, कृषि और बागवानी को पर्यटन से जोड़ने पर दिया जोर
हरिद्वार – उत्तराखंड के किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने अब हॉर्टिकल्चर और एग्रीकल्चर को टूरिस्म से जोड़ने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबिध उनियाल ने हरिद्वार में प्रदेश के सभी उद्यान अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए कि किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाए। इसके लिए अब हॉर्टिकल्चर और एग्रीकल्चर को टूरिज्म से जोड़ा जाएगा। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में अब फल सब्जियों की खेती की जाएगी। मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को राज्य सरकार के साथ साथ भारत सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। प्रदेश में नई कृषि योजना से किसानों के साथ साथ कोरोना के कारण अन्य प्रदेशों से उत्तराखंड लौटकर आये यहाँ के मूलनिवासियों को भी रोजगार मिलेगा। साथ ही कृषि और बागवानी से पर्यटन को भी जोड़ा जाएगा।
वही कुम्भ कोरोना घोटाले पर बोलते हुए सुबोध उनियाल ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है जाँच में जो कोई भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कांवड़ मेले के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिस्थितियों और कोरोना के मामलों को देखकर ही निर्णय लिया जाएगा।


More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,