तनवीर अली हरिद्वार।
लक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7.12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, अभियान जारी
हरिद्वार जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को 7.12 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोबाइल फोन के साथ धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के कड़े निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी और चेकिंग कर रही है। इसी अभियान के तहत 30 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने उस्मान अली पुत्र सुलेमान (निवासी एथल बुजुर्ग, थाना पथरी, हरिद्वार) को हिरासत में लिया।
बरामदगी:
- 7.12 ग्राम अवैध स्मैक
- एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन
पंजीकृत अभियोग:
मुकदमा अपराध संख्या 1128/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली लक्सर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
छापेमारी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- प्रवीण सिंह कोश्यारी (प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली लक्सर)
- वशिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट
- उपनिरीक्षक समीप पाण्डे
- हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश
- हेड कांस्टेबल अरविन्द रावत

More Stories
परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई: डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान, 22 बसों के चालान, 137 का चालान-सीज; प्रवर्तन अधिकारी वरुणा सैनी भी कार्रवाई में रहीं मुस्तैद, लग्जरी व स्लीपर बसों का हुआ तकनीकी निरीक्षण…
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में भव्य परेड का आयोजन, आईजी ने 16 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, राष्ट्रीय एकता दिवस पर गूंजा अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश, आईजी दूरसंचार/फायर सर्विस ने ली परेड की सलामी, पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ किया सम्मेलन, उत्कृष्ट सेवा के लिए अधिकारियों और कर्मियों को मिला ‘पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क व प्रशस्ति पत्र…
जीआरपी द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर हुआ भव्य कार्यक्रम: एसएसपी अरुणा भारती की अगुवाई में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ और राष्ट्रीय एकता की शपथ का आयोजन, शपथ के साथ गूंजा एकता का संदेश…