ऑपरेशन प्रहार में बड़ा एक्शन: हरिद्वार पुलिस ने 30 ढोंगी बाबाओं को दबोचा
हरिद्वार में धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया।
कोतवाली नगर क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों को गुमराह करने वाले 30 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया।
ये आरोपी खासकर महिलाओं और युवाओं को झांसे में लेकर उनकी समस्याओं के समाधान के नाम पर ठगी करते थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस टीम ने सघन चेकिंग और सत्यापन के बाद आरोपियों को हिरासत में लिया।
सभी के खिलाफ धारा 172(2) BNSS के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ कोई खिलवाड़ न हो सके

More Stories
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…