सिडकुल में ट्रांसपोर्टरों का विरोध, ब्लैकलिस्टिंग आदेश पर भड़का आक्रोश
: प्रदेश अध्यक्ष हाजी मुस्तफा ने दी हड़ताल की चेतावनी
: नॉन-एंट्री समय के चलते बढ़ रही पार्किंग समस्या, ट्रांसपोर्टरों ने बताए समाधान
हरिद्वार। सिडकुल-बहादराबाद स्थित ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, बैठक में परिवहन अधिकारी द्वारा जारी उस आदेश पर चर्चा की गई, जिसमें सड़क पर खड़ी गाड़ियों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी गई है, खासकर राजा बिस्किट के पीछे खड़ी होने वाली गाड़ियों को लेकर ट्रांसपोर्ट चिंतित है और विभाग की तरफ से इस तुगलकी फरमान को वापस नहीं लिया गया तो ट्रांसपोर्टर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हाजी मुस्तफा ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर ट्रांसपोर्टरों और ड्राइवरों को एकत्र कर उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी वाहन सड़क पर खड़ा न किया जाए। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन पहले भी एसपी ट्रैफिक और सिडकुल थाना प्रभारी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रख चुकी है।
उन्होंने प्रशासन को बताया कि शाम 5 बजे से 9 बजे तक नॉन-एंट्री लागू होने के कारण बड़ी संख्या में गाड़ियां एक साथ निकलती हैं, जिससे पार्किंग की समस्या उत्पन्न होती है और वाहन सड़क पर खड़े करने की मजबूरी बनती है।
एसोसिएशन की ओर से सुझाव दिया गया कि फैक्ट्री और इंडस्ट्री प्रबंधन को निर्देशित किया जाए कि वे गाड़ियों को रात 9 बजे के बाद ही बाहर निकालें या उन्हें फैक्ट्री परिसर अथवा सर्विस रोड के अंदर ही खड़ा कराएं, ताकि जाम की स्थिति न बने।
इसके अलावा, मौजूदा पार्किंग व्यवस्था को अपर्याप्त बताते हुए 12 घंटे के लिए पार्किंग शुल्क 100 रुपये निर्धारित करने की मांग की गई, ताकि ड्राइवर आसानी से पार्किंग का उपयोग कर सकें। साथ ही आईटीसी गेट नंबर 3 के पास खाली पड़ी जमीन पर अस्थायी पार्किंग बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया।
जिलाध्यक्ष रियाज अहमद ने कहा कि केवल ब्लैकलिस्टिंग से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि इससे ट्रांसपोर्ट व्यवस्था प्रभावित होगी और इंडस्ट्री पर भी असर पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो एसोसिएशन पहले जिलाधिकारी से मुलाकात करेगी और उसके बाद सभी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनों के साथ संयुक्त बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी, जिसमें हड़ताल भी एक विकल्प हो सकता है।
उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टर स्थानीय लोगों की समस्याओं को समझते हैं और जाम की स्थिति नहीं चाहते, लेकिन इसके लिए ठोस व्यवस्था जरूरी है।
—————-
वाहन चालक सड़क किनारे वाहनों को लगाकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। विभाग 500 रुपये का चालान काटने तक सीमित नहीं रहना है अब ऐसे सभी वाहनों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी जो परिवहन व्यवस्था में रोड़ा बन गए हैं।
निखिल वर्मा, एआरटीओ हरिद्वार
———

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…