तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली मंगलौर, कप्तान नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने किया कार लूट की घटना का खुलासा, हरियाणा का हिस्ट्रीशीटर मुख्य आरोपी दबोचा, लूटी हुई नेक्सोन कार बरामद, आरोपी ने अपने शोक व नशे की पूर्ति करने के लिए बना अपराधी, आरोपी दोस्तों के साथ हरियाणा से हरिद्वार घूमने आया था, उसके पास भी है वाहन दिखाने के लिए किराया पर बुक की थी कार, फिर उसे लुटा, वाहन चालक को धक्का देकर बाहर फेंका, कार लूट कर मौक़े से हुआ था फ़रार,भागते समय स्कूटी सवार को मारी टक्कर, आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा संघन चैकिंग अभियान चलाया गया, घेराबंदी देख ख़ुद को बचाने के लिए मंगलौर क्षेत्र में छुपा आरोपी पुलिस ने दबोचा।
दिनांक 14.03.2026 को सायंकाल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सूचना कर्ता रोहित कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी नगला ऐमाद, थाना मंगलौर की नेक्सोन कार (DL8C-BL-0846) लूटकर फरार हो गए हैं।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मंगलौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वादी की निशानदेही पर वाहन व आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
भागने के दौरान आरोपियों ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे कार का आगे का टायर फट गया। वाहन तेज गति से आगे न बढ़ पाने पर आरोपियों ने खुद को घिरता देख लिब्बरहेड़ी फ्लाईओवर के पास कार छोड़कर खेतों की ओर भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने मौके से लूटी हुई नेक्सोन कार कब्जे में लेकर वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली मंगलौर में मुकदमा पंजीकृत किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मंगलौर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।
डिजिटल साक्ष्यों व स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल मुख्य आरोपी की पहचान कर दिनांक 15.03.2026 को आरोपी नीरज को हिरासत में लिया गया।
पुलिस से बचने के लिए आरोपी मंगलोर क्षेत्र में छिपा हुआ था, जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने शौक व नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपराध की दुनिया में आ गया। वह पहले भी थाना मुरथल, जिला सोनीपत (हरियाणा) के कई मुकदमों में जेल जा चुका है।
दिनांक 13.03.2026 को वह अपने दोस्तों के साथ हरियाणा से हरिद्वार घूमने आया था। हरिद्वार में शराब पीने के दौरान दोस्तों से विवाद हो गया, जिसके बाद उसके साथी वाहन लेकर हरियाणा लौट गए।
दोस्तों को दिखाने के लिए कि उसके पास भी वाहन है, आरोपी ने रुड़की से किराये पर कार बुक कर योजनाबद्ध तरीके से गुड़ मंडी के पास चालक को धक्का देकर कार लूट ली और फरार हो गया।
*नाम पता आरोपित*
नीरज पुत्र नरेश निवासी मेहंदीपुर, थाना मुरथल जिला सोनीपत, हरियाणा
*आपराधिक इतिहास*
1 मु0अ0सं0 306/2017 धारा 379/411 आईपीसी थाना बरौदा
2.मु0अ0सं0 119/2022 धारा 25/54/49 आर्म्स एक्ट थाना बरौदा
3.मु0अ0सं0 61/2020 धारा 307/323/420/427/452 आईपीसी – थाना मुरथल
4.मु0अ0सं0 147/2015 धारा 25 आयुध अधिनियम – थाना राय, सोनीपत
5.मु0अ0सं0 274/2019 धारा 258/506 आईपीसी – थाना मुरथल
6.मु0अ0सं0 171/2026 धारा 309(4), 281, 106(1), 324(2) बीएनएस – थाना मंगलौर
*बरामदगी*
1.01 अदद लूटी हुई नेक्सोन कार
2.01 अदद मोबाइल फोन
*पुलिस टीम*
1.प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह
2.व0उ0नि0 मनोज गैरोला
3.उ0नि0 प्रवीण विष्ट
4.उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज
5.हे0का0 अमित शर्मा
6.का0 अरविन्द
7.का0 सुधीर
8.का0 विनोद
9.का0 नरेश

More Stories
एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध असलहा फ़ैक्ट्री का भंडाफोड़, कोतवाली गंगनहर पुलिस ने मारा टीम के साथ छापा, 6 अवैध तमंचे, अधबनी पिस्टल व राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद, पुश्तैनी खराद (मशीन वर्क) का है आरोपी का काम….
जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने की अधिकारियों के साथ की बैठक… गैस एजेंसियों के विक्रय अधिकारियों से एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता की ली जानकारी…किसी भी दशा में ब्लैक एवं अवैध भंडारण न एलपीजी गैस सिलेंडर दिए निर्देश….
इमैक समिति द्वारा नमामि गंगे चंडी घाट पर निरंतर संचालित होने वाली “मस्ती की पाठशाला” में आने वाले निर्धन बच्चों की माताओं के साथ घाट पर स्थित “सेवा कुंज” में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संयुक्त तत्वाधान में बीते 8 मार्च “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के उपलक्ष्य में “स्वास्थ्य, सुरक्षा और सजगता” विषय के साथ लगाया एक कैंप…