हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के हुई लूट के बाद हरिद्वार एसएसपी एक्शन में दिख रहे है।कल शंकर आश्रम के पास दिनदहाड़े मोरातारा ज्वेलर्स की दुकान पर हुई डकैती के बाद एसएसपी हरिद्वार ने बड़ी कार्रवाई की है, घटना की जानकारी देर से देने पर एसएसपी सेंथिल अबुदाई ने कार्यवाहक रेल चौकी इंचार्ज उमेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है, वहीं डकैती का पर्दाफाश करने के लिए ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर को भी 07 दिन की मोहलत दी गई है, घटना के खुलासे को लेकर 08 टीमें पुलिस की बनाई गई हैं।
बता दें कि कल अतिव्यस्तम बाजार शंकर आश्रम के पास दिनदहाड़े आधा दर्जन डकैतों ने हथियारों के बल पर ज्वेलर्स की दुकान में डकैती डाली और सारे सोने चांदी के जेवरात लेकर आसानी से फरार हो गए।जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर घटना के खुलासे को लेकर 08 टीमें पुलिस की बनाई गई हैं। पुलिस के आला अधिकारी जल्द खुलासे की उम्मीद जता रहे है।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्र चंद्राकर नैथानी को घटना के सफल खुलासे को सात दिन का समय दिया गया है।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,