तनवीर अली हरिद्वार।
नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर द्वारा नगर क्षेत्रान्तर्गत एटीएम चौक (शिवालिक नगर) से गंगा नगरी गैस प्लांट तक मुख्य मार्ग पर विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत लगभग 45 अवैध काउंटर, ठेले, मिनी वैन कार्ट, साइन बोर्ड आदि को हटाते हुए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की गई। साथ ही मार्ग पर पड़े लावारिस फूड वैन को भी हटाकर क्षेत्र को साफ कराया गया।उक्त कार्यवाही के दौरान अतिक्रमणकारियों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण न करने के लिए सख्त निर्देश भी दिए गए।उक्त अभियान मैं नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अधिशासी अधिकारी तारिक खान, पर्यावरण पर्यवेक्षक श्री रजत मित्तल, बहुउद्देशीय कर्मिक अंकित, बी एच ई एल प्रशासन व नगर पालिका के सफाई सुपरवाइजर एवं पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।

More Stories
बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जनसहायता शिविर का सफल आयोजन: जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त एवं सचिव सिमरनजीत कौर के मार्गदर्शन में डीएलएसए की पहल, ग्राम इक्कड़ कलां में 60-दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत लगा विशाल विधिक एवं स्वास्थ्य शिविर; ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान…
इप्टा की टीम ने पिरान कलियर दरगाह में मांगी देश में शांति और सौहार्द की दुआ; नुक्कड़ नाटक व कविताओं से दिया शिक्षा और नशाबंदी का संदेश, टीम का हुआ भव्य अभिनंदन…
पितृ विसर्जन (अमावस्या) पर हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन लागू: 10 अक्टूबर को बाहरी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, जानें रूट और पार्किंग प्लान…