तनवीर अली हरिद्वार।
थाना सिडकुल हरिद्वार, नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा, पूर्व में किया गया था अभियोग पंजीकृत, अपहृता को पूर्व में किया गया था बरामद, आरोपी के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी।
दिनांक 20/2/2026 को वादी श्री लाल निवासी पांडुवा बसंत खेड़ा उत्तर प्रदेश की लिखित तहरीर पर वादी की नाबालिक पुत्री को अज्ञात आरोपित द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 71/25 पंजीकृत किया गया था।
दिनांक 27/2/2026 को मुकदमा उपरोक्त के अपहर्ता को बरामद किया गया।
मुकदमा उपरोक्त का प्रकाश में आया आरोपित रोहित फरार चल रहा था जिसको इलेक्ट्रानिक माध्यम से दिनांक 8.03.2026 को पाल मार्केट के पास खाली मैदान रावली महदूद से धर दबोचा।
आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम व पता आरोपित*
रोहित पुत्र वेद प्रकाश निवासी ग्राम नकटी नारायणपुर गुराडिया जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक मनीषा नेगी
2- कांस्टेबल मनीष

More Stories
बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जनसहायता शिविर का सफल आयोजन: जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त एवं सचिव सिमरनजीत कौर के मार्गदर्शन में डीएलएसए की पहल, ग्राम इक्कड़ कलां में 60-दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत लगा विशाल विधिक एवं स्वास्थ्य शिविर; ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान…
इप्टा की टीम ने पिरान कलियर दरगाह में मांगी देश में शांति और सौहार्द की दुआ; नुक्कड़ नाटक व कविताओं से दिया शिक्षा और नशाबंदी का संदेश, टीम का हुआ भव्य अभिनंदन…
पितृ विसर्जन (अमावस्या) पर हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन लागू: 10 अक्टूबर को बाहरी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, जानें रूट और पार्किंग प्लान…