तनवीर अली हरिद्वार:–उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार में कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया गया। पुष्कर सिंह धामी ने हर की पौड़ी स्थित मां गंगा का पूजन और दुग्ध अभिषेक भी किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि मां गंगा मोक्षदायिनी और जीवनदायिनी है।
कोई भी शुभ काम करने से पहले मांं गंगा का आशीर्वावाद लिया जाता है। उत्तराखंड के प्रधान सेवक की जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसे निभाने के लिए ही वो मां गंगा का आशीर्वाद लेने हरिद्वार आये है।
वही देवस्थानम बोर्ड के सवाल पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा देवस्थानम बोर्ड को लेकर जो मत पहले वाले सीएम का था वही मत उनका भी है, निश्चित रूप से वो इससे किसी को भी प्रभावित नही होने देंगे।
पुष्कर सिंह धामी के साथ परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानंद मुनि महाराज , कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, रेखा आर्य, धन सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,