उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में नई नियुक्तियाँ: अथर अंसारी बने हरिद्वार ग्रामीण के जिला अध्यक्ष, पार्टी को सोशल मीडिया के जरिए मजबूत करने का लिया संकल्प…

तनवीर अली हरिद्वार।

उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में नई नियुक्तियाँ: अथर अंसारी बने हरिद्वार ग्रामीण के जिला अध्यक्ष, पार्टी को सोशल मीडिया के जरिए मजबूत करने का लिया संकल्प…

​देहरादून / हरिद्वार:

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर द्वारा पार्टी संगठन को और अधिक गतिशील व मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक नया कार्यालय आदेश जारी किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार उत्तराखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में विभिन्न जिलों एवं महानगरों के लिए जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

​जारी की गई इस महत्वपूर्ण सूची के क्रम में, श्री अथर अंसारी को हरिद्वार ग्रामीण से सोशल मीडिया विभाग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

​अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री अथर अंसारी ने कहा—

​“मैं शीर्ष नेतृत्व, विशेष तौर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिनव थापर जी तथा पार्टी के समस्त आला कमान का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझ पर यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस पार्टी की नीतियों, रीतियों और जनहित के मुद्दों को सोशल मीडिया के माध्यम से घर-घर तक पहुँचाऊँगा तथा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करूँगा।”

​पार्टी नेतृत्व ने भी आशा जताई है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और कांग्रेस की विचारधारा को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए जनता के बीच प्रभावी ढंग से रखेंगे। 

You may have missed