उत्तराखंड राज्य में लगातार बढ़ती महंगाई, नौकरी ना मिलने से बढती बेरोजगारी, हरिद्वार में कोरोना महामारी के चलते कुम्भ मेले में हुए फर्जीवाड़े और तीनों बिलो को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में आज प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर हरिद्वार कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओ ने सड़को पर उतर अपना विरोध दर्ज कराया और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने रानीपुर मोड़ स्थित चंद्राचार्य चौक पर भारी संख्या में इकट्ठे होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया।प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्तों के अनुसार जब तक प्रदेश सरकार जागेंगी नहीं तब तक यूं ही कांग्रेस सड़कों पर उतर कर आंदोलन करती रहेगी।
प्रदर्शन में हरिद्वार की मेयर अनीता शर्मा, कॉन्ग्रेस प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, विशाल राठौर, सुनील कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,