तनवीर अली हरिद्वार।
विशेष अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहार: आदतन पेशेवर अपराधी शाहरियाज को ज्वालापुर पुलिस ने किया जिला बदर,
हरिद्वार। आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत जिले को अपराधमुक्त और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष कार्रवाई अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आदतन और पेशेवर अपराधी को न्यायालय के आदेश पर जिले की सीमाओं से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने बताया कि उच्च अधिकारियों द्वारा पेशेवर अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 30 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) के आदेश (वाद संख्या 06/2026, धारा 3(1) एवं नियम उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3(3)) का अनुपालन करते हुए वारंटी व आदतन अपराधी शाहरियाज को 01 महीने की अवधि के लिए जिला बदर (तड़ीपार) कर दिया है।
पुलिस ने कड़े शब्दों में चेतावनी जारी की है कि यदि तड़ीपार की अवधि (01 माह) के दौरान अभियुक्त ने जनपद की सीमा में प्रवेश करने का दुस्साहस किया, तो उसके विरुद्ध अत्यंत कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
लंबा रहा है आपराधिक इतिहास
आरोपी शाहरियाज पर पूर्व में भी कोतवाली ज्वालापुर में मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं:
- मु०अ०सं०- 250/2023 धारा 323, 506 भा०द०वि०
- मु०अ०सं०- 318/2018 धारा 323, 325, 504, 506 भा०द०वि०
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
इस गुंडा नियंत्रण एवं निष्कासन कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में अपर उप-निरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा, हेड कांस्टेबल प्रकाश थापा और होमगार्ड सिद्धार्थ कुमार शामिल रहे।

More Stories
कुंभ मेला 2027: मेलाधिकारी सोनिका ने संभाला मोर्चा, बैरागी कैंप और कनखल क्षेत्र का लिया जायजा;पुलों और संपर्क मार्गों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश,घाटों की मरम्मत, सफाई और सुरक्षा है पहली प्राथमिकता…
उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में नई नियुक्तियाँ: अथर अंसारी बने हरिद्वार ग्रामीण के जिला अध्यक्ष, पार्टी को सोशल मीडिया के जरिए मजबूत करने का लिया संकल्प…
आस्थान देवीदयाल एन्क्लेव सोसाइटी के चुनाव 1 नवंबर को; अध्यक्ष पद पर दो दिग्गजों का होगा सीधा मुकाबला, 66 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग…