कोतवाली रानीपुर,हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही जारी,एक नशा तस्कर को अवैध स्मैक के साथ धर दबोचा,आरोपी के कब्जे से 08.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की,आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नशा तस्करो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करो के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी अभियान के क्रम में कल दिनांक 15.12.2025 को रानीपुर पुलिस टीम द्वारा पुनः नशा तस्करो के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर दौरान चैकिंग पुलिस टीम द्वारा नदी रफ्टा पुल के पास सुमन नगर से एक आरोपी आरिफ पुत्र शरीफ निवासी नई जामा मस्जिद सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार को धर दबोच कर आरोपी के कब्जे से कुल 08.20 ग्राम अवैध स्मैक (कीमती लगभग ₹50,000/- की बरामदगी की गयी।
आरोपी द्वारा पूछताछ पर बताया कि मै स्मैक को सलेमपुर से एक व्यक्ति से खरीद है जिसे मै छोटी -छोटी मात्रा मे नशा करने वाले लोगो को बैचता हूँ ।
रानीपुर पुलिस द्वारा आरोपी आरिफ के विरूद्ध थाने पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
*नाम पता आरोपी*
1-आरिफ पुत्र शरीफ निवासी नई जामा मस्जिद सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी-*
कुल 08.20 ग्राम स्मैक
(कीमत करीब ₹50,000/-
*पुलिस टीम-*
1- शान्ति कुमार, प्रभारी निरीक्षक
2- उ0नि0 अर्जुन कुमार, चौकी प्रभारी सुमननगर
3- कां0महेन्द्र तोमर,
4- कां0 जयदेव,
5- का0 दीपक रावत,

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,