14वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 का हुआ शुभारंभ,दिनांक 16.12.25 से 19.12.25 तक मेजबान हरिद्वार पुलिस आयोजित करेगी प्रतियोगिता,पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ निवेदिता कुकरेती बनी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि,एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा भल्ला क्रिकेट ग्राउंड में बुके भेंट कर किया मुख्य अतिथि का स्वागतमेज़बान हरिद्वार और जनपद चमोली के बीच खेला गया उद्घाटन मैच।
आज दिनांक 16/12/25 को 04 दिवसीय 14वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष-2025 का शुभारंभ भल्ला स्टेडियम हरिद्वार में बैंड की मधुर धुन के मध्य मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ निवेदिता कुकरेती द्वारा आयोजन सचिव/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
तत्पश्चात आयोजन सचिव/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को मोमैन्टो भेंट कर उनकी उपस्थित हेतु आभार व्यक्त किया गया।
जनपद/वाहिनी की टीमों द्वारा मार्च पास कर मुख्य अतिथि को सलामी दी तत्पचात मेजबान टीम के कैप्टेन द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सभी खिलाड़ियों को संबोधन करते हुए खेल का जीवन में विशेष महत्व बताते हुए सभी खिलाड़ियों को सच्ची खेल भावना प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित कर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी गई।
हरिद्वार पुलिस की मेजबानी में दिनांक 16/12/25 से 19/12/25 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जनपद/वाहिनी की 20 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच मेज़बान हरिद्वार और जनपद चमोली के बीच खेला जा रहा है।
उक्त अवसर पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
*नोट- आज के परिणाम की जानकारी अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।*

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,