कोतवाली ज्वालापुर, चेतक कर्मियों ने दिया साहस का परिचय, गंगनहर में डूब रहे युवक को बचाया, मानसिक रुप से कमजोर युवक ने गंगनहर में लगाई थी छलाँग, मेरठ से था लापता युवक, काफ़ी दिनों से ढूँढ रहे थे परिजन, हरिद्वार पुलिस की सूझबूझ से परिजनों से मिला युवक।
दिनांक 16-12-25 को जग्गू घाट ज्वालापुर के पास एक व्यक्ति के गंगनहर में डूबने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुची ज्वालापुर चेतक पुलिस द्वारा गंगनहर में डूबने वाले व्यक्ति को बचा कर सुरक्षित कोतवाली ज्वालापुर पर लाया गया।
उक्त व्यक्ति मानसिक रुप से कमजोर लग रहा था जो अपना सही नाम पता नही बता पा रहा था, जिसको सूक्ष्म जलपान कर पुलिस द्वारा विश्वास में लिया गया तथा उक्त व्यक्ति के बारे में सोशल मिडिया व अन्य माध्यम से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया।
काफ़ी प्रयास के बाद उक्त व्यक्ति द्वारा दिए गए मोबाइल नम्बर पर संपर्क कर उक्त व्यक्ति के बारे में जानकारी की गई। जिनके द्वारा बताया गया कि यह मेरा पुत्र नीरज रावत है जो कुछ समय पूर्व मेरठ हॉस्पिटल में मेडिकल लाइन में काम करता था किन्तु कुछ समय से इसका मानसिक सन्तुलन ठीक ना होने के कारण यह दिनांक 13-12-2025 को मेरठ घर से बिना बताये कहीं चला गया था जिसको हमारे द्वारा काफी तलाश किया जा रहा था और अपने पुत्र के फोटो पम्पलेट भी जगह – जगह वितरित किये गये थे।
जिसपर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा गुमशुदा के उक्त व्यक्ति के परिजनों को थाने पर बुलवाया गया तथा सुझबुझ का परिचय देते हुए गुमशुदा को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
गुमशुदा के परिजनों द्वारा अपने खोये हुए पुत्र के सकुशल बरामद होने पर उत्तराखंड पुलिस की प्रशन्सा करते हुए आभार प्रकट किया गया।
*पुलिस टीम*
1 उप नि0 खेमेन्द्र गंगवार व0 उप नि0 कोतवाली ज्वालापुर
1- का0 1175 मनोज डोभाल
2- का0 1449 दीपक चौहान
3- का0 876 अंकित कवि

More Stories
कुम्भ मेला 2027: सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की एसओपी का पुनः परीक्षण करने के निर्देश, आईजी) कुम्भ मेला, डाॅ. योगेन्द्र सिंह रावत ने मेला पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक…
उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई: आशारोड़ी चेक पोस्ट पर 1 किलो 108 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार- कसोल से लाकर देहरादून में सप्लाई करने की फिराक में था आरोपी, STF और ANTF की संयुक्त कार्रवाई, एसएसपी STF अजय सिंह के निर्देश पर राज्य को नशामुक्त बनाने का अभियान लगातार जारी…
लक्सर में जानलेवा फायरिंग का आरोपी पारस अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित दबिश, भागने की फिराक में था आरोपी, एक अन्य आरोपी पहले ही भेजा जा चुका है जेल, कब्जे से अवैध .315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद…