तनवीर अली हरिद्वार:–आला अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर साईधाम कालोनी नाले वाली पुलिया के पास सलेमपुर रानीपुर खाली प्लांट पर से राजा उर्फ इरफान पुत्र अशरफ को सफेद कार सं0-UK08U-3601 से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। वाहन में 09 पेटी देशी शराब पिकनिक मार्का तथा 01 पेटी अंग्रेजी शराब 8 पीएम कुल 10 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। एक अन्य अभियुक्त झाडियो का फायदा उढ़ाकर भागने में कामयाब रहा।पुलिस ने वाहन को आबकारी अधि0 में कब्जे लेकर गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
बरामदगीकुल 10 पेटी अवैध शराब देशी/अंगेजी। वाहन कार सं0-UK-08U-3601 अवैध शराब ब्रिकी में प्रयुक्त होने पर।
फरार अभियुक्त सलमान पुत्र मीरहसन नि० बहादराबाद।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, कुन्दन सिंह राणा प्रभारी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
मानि0 वेदपाल – कोतवाली रानीपुर।
का0 संतराम -कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
का0 अर्जुन -कोतवाली रानीपुर हरिद्वार,शामिल रहे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,