उत्तराखंड प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने आज शपथ ले ली। इसके साथ ही 45 वर्षीय धामी उत्तराखंड के सबसे युवा सीएम हो गए। राजभवन में पूरे समारोह के बीच राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पुष्कर सिंह धामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान हरक सिंह रावत, सतपाल महाराज, मदन कौशिक समेत, तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 5 बजकर 14 मिनट पर शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने की घोषणा हुई। इसके बाद राज्यपाल पोडियम पर पहुंचीं और उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह के दौरान नारेबाजी का दौर भी खूब चला। सीएम धामी के समर्थकों ने खूब नारे लगाए।राजभवन में पूरे समारोह के बीच राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पुष्कर सिंह धामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने आज ले ली शपथ….


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,