पिल्ला गैंग’ पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहार: कनखल में फायरिंग और हत्या के प्रयास में 3 गिरफ्तार, पुलिस टीम का सराहनीय अभियान,सोशल मीडिया कमेंटबाजी बना था खूनी संघर्ष…

तनवीर अली हरिद्वार।

पिल्ला गैंग’ पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहार: कनखल में फायरिंग और हत्या के प्रयास में 3 गिरफ्तार, पुलिस टीम का सराहनीय अभियान,सोशल मीडिया कमेंटबाजी बना था खूनी संघर्ष,

​हरिद्वार, 28 अक्टूबर (विशेष संवाददाता):

कोतवाली कनखल क्षेत्र के अंतर्गत सतीघाट पर सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर उपजे विवाद में एक युवक पर तमंचे से फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले ‘पिल्ला गैंग’ के 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुख्यालय के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर यह सख्त कार्रवाई की गई है।

सोशल मीडिया कमेंटबाजी बना खूनी संघर्ष

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 की रात्रि को सतीघाट पर कुछ युवकों के बीच सोशल मीडिया पर की गई कमेंटबाजी को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने वादी के पुत्र के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि इस जानलेवा हमले में युवक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

​मुकदमा दर्ज कर त्वरित दबिश

वादी की तहरीर पर कोतवाली कनखल में मु0अ0सं0 414/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 अक्टूबर 2026 को तीन आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है तथा अन्य फरार आरोपियों की भूमिका की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

​गिरफ्तार आरोपी:

  1. ​आर्यन राजपूत पुत्र रूपचन्द्र, निवासी- लोधामंडी, राजघाट, कोतवाली कनखल, हरिद्वार।
  2. ​गौतम सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी- बैरागी कैंप, कोतवाली कनखल, हरिद्वार।
  3. ​मनीष कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी- कमल बस्ती, बैरागी कैंप, कोतवाली कनखल, हरिद्वार।

​सराहनीय कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

  • ​श्री देवेन्द्र सिंह रावत (प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली कनखल)
  • ​श्री अनुज सिंह (वरिष्ठ उपनिरीक्षक)
  • ​श्री नवल किशोर गुप्ता (उपनिरीक्षक)
  • ​श्री प्रकाश चन्द्र (उपनिरीक्षक)
  • ​कांस्टेबल प्रलव चौहान
  • ​कांस्टेबल सुनील कुमार

You may have missed