नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने, सेनानायक(I. P. S) तृप्ति भट्ट के साथ 40वीं वाहिनी P.A.C कैंपस में सड़क निर्माण कार्यों का पूर्ण विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया।
यह विकास कार्य PAC कैंपस की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाते हुए जवानों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए अधिक सुगठित, सुविधायुक्त और सुरक्षित आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद परिसर में यातायात सुचारू होगा, धूल-धक्कड़ से मुक्ति मिलेगी तथा आपात स्थितियों में भी त्वरित एवं सुरक्षित आवाजाही संभव होगी।
नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले और संस्थान में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है। P.A.C कैंपस में सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से आवश्यक था। जवानों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएँ देना हमारा दायित्व है। हमें विश्वास है कि यह सड़क उनके दैनिक जीवन को आसान बनाएगी और पूरे क्षेत्र की व्यवस्था को और बेहतर बनाएगी। नगर पालिका भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को तत्परता से पूरा करती रहेगी।”
सेनानायक तृप्ति भट्ट ने कहा P.A.C कैंपस में सड़क निर्माण कार्य हमारे जवानों एवं उनके परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह सड़क न केवल आवागमन को सुरक्षित बनाएगी बल्कि पूरे परिसर की कार्यकुशलता और व्यवस्था को भी बेहतर करेगी। नगर पालिका के सहयोग के लिए मैं अध्यक्ष महोदय और उनकी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। हमें विश्वास है कि भविष्य में भी इस प्रकार के विकास कार्य समय-समय पर होते रहेंगे।”
इस अवसर पर सेनानायक तृप्ति भट्ट, सहायक सेनानायक राकेश रावत, शिविरपाल आदेश कुमार, सभासद डॉ. राजकुमार यादव, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, PAC विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजन, स्थानीय नागरिक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा व सेनानायक (IPS) तृप्ति भट्ट के ने 40वीं वाहिनी P.A.C कैंपस में सड़क निर्माण कार्यों का पूर्ण विधि-विधान के साथ किया शुभारंभ…

More Stories
शिवालिक नगर में भव्यता के साथ संपन्न हुआ ‘दीपावली मिलन एवं रामलीला कलाकार सम्मान समारोह’- नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन और कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ भव्य आयोजन- रामलीला कलाकारों एवं समितियों का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन…
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को रानीपुर पुलिस ने महज 12 घंटों में ही किया गिरफ्तार… 5 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी और आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर हुई बड़ी कार्रवाई,
हरिद्वार सिडकुल में ‘इंटर इंजीनियरिंग एक्सपो 2026’ की शानदार शुरुआत, आधुनिक तकनीकों के संगम से औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति, स्टॉल होल्डर्स और उद्योग जगत में देखनेको मिल भारी जबरदस्त उत्साह, एग्जिबिशन आयोजकों की सराहना और भविष्य की उम्मीदें…