लालढांग ।लालढांग गेंडीखाता मार्ग पर इंदिरा नगर के पास डंपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत। शुक्रवार को ढंढियानवाला निवासी जगमोहन सिंह पुत्र होरी सिंह उम्र 45 वर्ष गांव से दो बजे के लगभग इंदिरानगर गेंडीखाता जा रहा था जैसे वाहन से उतर कर सड़क पार करते हुए डंपर की चपेट में आगया।डंपर की टक्कर से जगमोहन की मौत हो गई।मौत की खबर सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए।मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया । लालढांग चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि टेम्पो से उतर कर जैसे ही दूसरी ओर जा रहा था कि डंपर की चपेट में आगया जिसकी मौके मौत हो गई।शव को पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया ।डंपर को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
लालढांग गेंडीखाता मार्ग पर इंदिरा नगर के पास हुआ सड़क हादसा…. डंपर की चपेट में आने से 45 वर्षीय जगमोहन सिंह की हुई दर्दनाक मौत…

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,