कोतवाली रूड़की,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के ज़ीरो टॉलरेंस नेतृत्व में लगातार ख़ुलासे करती हरिद्वार पुलिस,बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर चोर दबोचा,आरोपी के क़ब्ज़े से लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के चोरी के सोने के जेवरात बरामद,शेयर मार्केट में पैसा डूबने के घाटे को पूरा करने के कारण देता था घटनाओं को अंजाम,शक न हो इसलिए सोने के आभूषणों पर लेता था गोल्ड लोन,पीड़िता के यहाँ पहले से था आरोपी का आना जाना, आने जाने से की घर की रैकी,अपराध पर हरिद्वार पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस की नीति है, ये हमारा अपराधियों को स्पष्ट संदेश है-SSP हरिद्वार।
दिनांक 17.11.2025 को वादिनी द्वारा कोतवाली रूड़की पर तहरीर दी गई कि उनके घर से सोने के जेवरात चोरी हो गए हैं। इस पर मुकदमा अपराध संख्या 432/25 पंजीकृत किया गया।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा स्वयं संज्ञान लेते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु निर्देश दिये गये।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए टीमों को रवाना किया गया।
पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण व मुखबिरों को सक्रिय करते हुए मैन्युअल पुलिसिंग के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की गई l
दिनांक 18.11.2025 को पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति आकाश शर्मा पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा, निवासी 260 आदर्श शिवाजी कॉलोनी ढण्डेरा, रूड़की को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिछले 3–4 वर्षों से शेयर मार्केट में निवेश किया था, परंतु भारी नुकसान होने के कारण कर्ज़ में डूब गया। आर्थिक तंगी के चलते उसने उक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के जेवरात बरामद किए गए। आरोपी एक पढ़ा लिखा व अभी अविवाहित है जो लगातार इधर-उधर घूमकर रेकी करने के बाद घटना को अंजाम देता था l
आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
आकाश शर्मा पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा निवासी 260 आदर्श शिवाजी कॉलोनी ढण्डेरा, रूड़की
हाल पता-AWHO कॉलोनी, शिकारपुर, थाना मंगलौर, हरिद्वार
*बरामदगी*
1. एक पीली धातु का ब्रेसलेट
2. एक पीली धातु की नथ
3. एक पीली धातु का मंगलसूत्र
4. दो पीली धातु के कंगन
5. दो पीली धातु की अंगूठियां
*पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक रूड़की मनीष उपाध्याय
2. वरि० उ०नि० मनोज गैरोला
3. उ०नि० सूरत शर्मा
4. अ०उ०नि० अशाड़ सिंह पंवार
5. हे०का० नूर हसन
6. का० राजेश देवरानी
7. का० रंगमोहन

More Stories
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,
एन्जिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हासिल की शानदार सफलता, स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर, श्रीमती रश्मि चौहान ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,