कोतवाली ज्वालापुर,नशा तस्करों के विरुद्ध SSP हरिद्वार के नेतृत्व में प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी,ज्वालापुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (गांजे) के साथ एक व्यक्ति को दबोचा,आरोपी के क़ब्ज़े से लगभग 02 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने NDPS एक्ट में मुक़दमा दर्ज किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थों (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि) के तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त आदेशों के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा अलग–अलग टीमों का गठन किया गया तथा टीमों को प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
दिनांक 18-11-2025 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने व्यक्ति मोहित उर्फ काला पुत्र ब्रह्मपाल निवासी पीर वाली गली, आर्य नगर, ज्वालापुर को लाल पुल से आगे नहर पटरी के पास से लगभग 02 किग्रा अवैध गांजा के साथ हिरासत में लिया।
आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 662/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपी*
मोहित उर्फ काला पिता का नाम ब्रह्मपाल निवासी पीर वाली गली, आर्य नगर, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार
*बरामदगी*
• लगभग 02 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा)
*पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक बारू सिंह चौहान
2. कांस्टेबल रवि कुमार
3. कांस्टेबल सतवीर सिंह

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,