कोतवाली लक्सर,साइबर अपराध के प्रति हरिद्वार पुलिस व STF की संयुक्त कार्रवाई,इन्टरनेशनल लेवल पर साइबर फ्रॉड गैंग का एक अन्य सदस्य गिरफ्तार,ऑनलाइन लोन दिलाने, अश्लील वीडियो और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,पश्चिम बंगाल की महिला के सम्पर्क में था आरोपी,दोनों संयुक्त टीमें कर रही है साइबर अपराध की गहन जाँच
दिनांक 17.11.2025 को एसटीएफ उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों में रहने वाले लोगों को फर्जी कॉल कर लोन दिलाने, शेयर मार्केट में अधिक मुनाफा कमाने का लालच देने तथा अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर गैंग की जांच हेतु हरिद्वार पहुंची।
उनकी जांच में सामने आया कि ठगी से हड़पे गए रुपये जनपद हरिद्वार के थाना लक्सर क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों के नाम पर खोले गए बैंक खातों में ट्रांसफर किए जा रहे थे। इसके अतिरिक्त, बैंक खातों से लिंक संदिग्ध मोबाइल नंबर भी लक्सर क्षेत्र में सक्रिय पाए गए।
इसी क्रम में सौरभ राठौर पुत्र मेमचन्द निवासी ग्राम तिलकपुरी, लक्सर को 17.11.2025 को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर कोतवाली लक्सर पर मु0अ0सं0 1156/25, धारा 318/61(2) बीएनएस एवं 66C/66D आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
आरोपी सौरभ राठौर से पूछताछ में आकाश पुत्र सुशील निवासी तिलकपुरी, लक्सर तथा पश्चिम बंगाल निवासी एक युवती का नाम प्रकाश में आया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार ऑनलाइन ठगी में शामिल गैंग की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी व पतारसी करते हुए दिनांक 18.11.2025 को देहरादून से आकाश राठौर पुत्र सुशील निवासी ग्राम तिलकपुरी, थाना लक्सर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया।
*अपराध का तरीका*
आरोपी आकाश राठौर और सौरभ राठौर का पश्चिम बंगाल की एक युवती से मोबाइल के माध्यम से संपर्क था।
यह गिरोह विभिन्न राज्यों के लोगों को लोन देने तथा शेयर मार्केट में भारी मुनाफा देने का झांसा देकर उनसे पैसे हड़पता था। ठगी से प्राप्त धनराशि आरोपियों के बैंक खातों में डलवाने के लिए लोगों को लालच देकर अपने साथ अपराध में शामिल करते थे।
युवती द्वारा उन्हें पाकिस्तान व सऊदी अरब के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए, जिनसे इनका संपर्क स्थापित होना पाया गया जो देश की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है।
आरोपी UPID व बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने पर मोटी रकम देने का लालच देकर अपने नेटवर्क को विस्तार दे रहे थे आरोपी एक संगठित गिरोह की तरह मिलकर लगातार साइबर अपराध को अंजाम दे रहे थे। पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा काफी मेहनत एवं लगन के साथ उक्त प्रकरण में सही कार्रवाई कर अभियुक्तों के मंसूबों पर पानी फेरा गया l
*नाम पता आरोपी*
आकाश राठौर पुत्र सुशील निवासी ग्राम तिलकपुरी, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार
*पुलिस टीम*
1. राजीव रौथाण – SHO, कोतवाली लक्सर
2. उ०नि० विपिन कुमार
3. कानि० अरविन्द चन्देल

More Stories
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,
एन्जिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हासिल की शानदार सफलता, स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर, श्रीमती रश्मि चौहान ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,