कोतवाली रानीपुर,त्योहारी सीजन के बीच सतर्क हरिद्वार पुलिस को लगातार मिल रही सफलता,रानीपुर पुलिस व सीआईयू टीम की संयुक्त कार्रवाई,अंतर्जनपदीय शातिर चैन स्नैचर दबोचा, स्नैचिंग की 02 वारदातों से उठाया पर्दा,एक ही दिन में दिया था मोबाइल व चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम,घटना में प्रयुक्त बाइक, चैन का टुकड़ा व तमंचा कारतूस बरामद,छीना हुआ मोबाइल व चैन का टुकड़ा अपने साथी को बेच, बचे चैन के टुकड़े को बेचने निकला था आरोपी,वारदात के दौरान राहगीरों को डराने धमकाने के लिए रखता था तमंचा।
दिनांक 16/09/25 को वादी प्रशान्त राय पुत्र यदुनाथ राय निवासी एच-125 शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार द्वारा दिनांक 14.09.25 को अज्ञात मो0सा0 सवार द्वारा शिवालिक नगर सामुदायिक केन्द्र के पास मार्निंग वॉक कर रही उनकी माता के गले में पीछे से झपट्टा मारकर सोने की चैन छीनकर ले जाने के संबंध में कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 386/25 धारा 304(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत कराया गया।
उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।
जिसपर कार्यवाही करते हुए रानीपुर पुलिस एवं सी0आई0यू0 की संयुक्त टीमो द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी कर विभिन्न सीसीटीवी कैमरो का अध्ययन करते हुये गैर जनपद एवं जनपद के सम्भावित स्थानो पर आरोपी की तलाश की गयी, काफी प्रयासो के उपरान्त कल दिनांक 17.10.2025 की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर भाईचारा ढाबा सलेमपुर से आगे जमालपुर को जाने वाले नहर पटरी से अभियुक्त *रवि खत्री पुत्र मनोज खत्री निवासी राजबिहार नियर फुटबाल ग्राउण्ड जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार उम्र-22 वर्ष* को दबोचकर आरोपी के कब्जे से *एक पीली धातु की चैन का टुकडा व एक अदद तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस* की बरामदगी की गयी।
पूछताछ पर आरोपी द्वारा बताया कि मैं स्मैक नशे का आदी हूं, मैने अपनी मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस न0-UK 08 BB 7378 से ही दिनांक 14.09.2025 की प्रातः एक महिला से चैन छीनी थी, तथा उसी दिन ज्वालापुर शंकर आश्रम के पास एक व्यक्ति का मोबाइल फोन भी छीना था, जिसमें से एक चैन का टुकडा व छीने गये मोबाइल फोन को अपने साथी को 40 हजार रूपये में बेच दिया था, तथा एक टुकड चैन का मेरे पास बचा हुआ था, जिसे आज बेचने के लिये जा रहा था।
पुलिस द्वारा ज्वालापुर में की गयी घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर थाना ज्वालापुर पर मु0अ0सं0 551/25 धारा 304(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत होना पाया गया।
रानीपुर पुलिस द्वारा बाद पूछताछ आरोपी द्वारा घटना में प्रयोग की गयी मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस न0-UK 08 BB 7378 को आरोपी की निशांदेही पर अभियुक्त के राजागार्डन कनखल स्थित किराये के कमरे से बरामद कर, आरोपी के विरूद्ध धारा 304(2), 317(2) बी0एन0एस0 3/25 शस्त्र अधिनियम में गिरफ्तार कर आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
प्रकाश में आये आरोपी की तलाश की जा रही है।
*नाम पता आरोपी-*
रवि खत्री पुत्र मनोज खत्री निवासी राजबिहार नियर फुटबाल ग्राउण्ड जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार उम्र-22 वर्ष
*बरामदगी-*
1- एक पीली धातु की चैन का टुकडा
2- एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस
3- एक स्पलेण्डर प्लस न0-UK 08 BB 7378 (घटना में प्रयुक्त)
*आपराधिक इतिहास आरोपी*
1- मु0अ0सं0 375/19 धारा 379,356,411 भादवि थाना रानीपुर हरिद्वार
2- मु0अ0सं0 224/18 धारा 392,411 भादवि थाना कनखल हरिद्वार
3- मु0अ0सं0 551/25 धारा 304(2) बी0एन0एस0 थाना ज्वालापुर हरिद्वार
*पुलिस टीम-*
1- शान्ति कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
2- उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी औ0 क्षेत्र, कोतवाली रानीपुर
3- हे0का0 28 गोपीचन्द , कोतवाली रानीपुर
4- का0 1114 संजय रावत, कोतवाली रानीपुर
5- का0 1158 राजेन्द्र रौतेला, कोतवाली रानीपुर
6- का0 1329 दीप गौड, कोतवाली रानीपुर
7- का0 256 सुमन डोबाल, कोतवाली रानीपुर
*सीआईयू टीम-*
1-नरेन्द्र सिंह बिष्ट प्रभारी सीआईयू
2- कां0 हरवीर
3- कां0 नरेन्द्र
4- का0 वसीम

More Stories
मनसा देवी हिल पहाड़ियाँ पर हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन को, उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण…
एक दिन एक घंटा एक साथ थीम पर 7 फरवरी को जनपद में चलाया जाएगा मेगा सफाई अभियान… तीर्थ नगरी को साफ स्वच्छ बनाने के लिए डीएम मयूर दीक्षित है निरंतर प्रयासरत…
नशा तस्करों के विरुद्ध ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी… अवैध गांजे के साथ दबोचा एक नशा तस्कर…एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहें अभियान में मिली कामयाबी…