कोतवाली ज्वालापुर,हरिद्वार पुलिस ने जनता को दिया धनतेरस व दीपावली का तोहफ़ा,लौटे उनके खोए 38 मोबाइल फोन पुलिस ने उनके असली मालिकों को सौंपें,जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी ज्वालापुर पुलिस त्योहार पर बनी लोगों की खुशियों की वजह।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में ज्वालापुर पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए क्षेत्र के नागरिकों के खोए हुए कुल 38 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
इन मोबाइल फोनों को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से ट्रेस किया गया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग ₹5 लाख बताई जा रही है।
आज दिनांक 18/10/2025 को पुलिस द्वारा सभी मोबाइल स्वामियों से संपर्क स्थापित कर उन्हें कोतवाली ज्वालापुर बुलाया गया। बाद में पुलिस टीम द्वारा सत्यापन उपरांत संबंधित स्वामियों को उनके फोन सुपुर्द किए गए।
फोन प्राप्त कर नागरिकों ने ज्वालापुर पुलिस का हार्दिक आभार जताया और कहा कि,
“धनतेरस और दीपावली से बड़ा उपहार हमारे लिए यह नहीं हो सकता था कि हमें अपना खोया फोन वापस मिल गया।”
*पुलिस टीम*
1. व०उ०नि० खेमेन्द्र गंगवार
2. हे०का० विरेन्द्र कुटियाल
3. का० विक्रम तोमर
4. का० सुनील
5. का० सुखदेव

More Stories
पिरान कलियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग के अपहरण का 24 घंटे में खुलासा कर, आरोपी को किया गिरफ्तार,
श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले तीन बदमाश किए गिरफ्तार, भारी मात्रा में जाली नोट हुए बरामद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना, प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक करते है सशक्त, सीएम धामी…