थाना सिडकुल,हरिद्वार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचे 02 मोबाइल स्नैचर,घटना में प्रयुक्त बाइक व छीना गया मोबाइल फोन बरामद।
दिनांक 17/10/2025 को शिवम कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी बावनपुरा जिला बिजनौर हाल पता मीनाक्षीपुरम थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार ने दिनांक 17/10/25 को मीनाक्षीपुरम गेट सिडकुल के पास से अज्ञात मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों ने उसका वीवो फोन छीनकर भाग जाने के संबंध में थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 533/25 धारा 304(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया था।
जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा दवा चौक पर चेकिंग के दौरान पल्सर 220 मोटर साइकिल सवार दो अभियुक्तों को छीने गए मोबाइल फोन के साथ दबोचा गया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई।
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1- धर्मेंद्र पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम जड़ौदा पांडा थाना बड़ागांव जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी डेंसो चौक रावली महदूद।
2- सागर पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम शिवपुरी थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी डेंसो चौक रावली महदूद थाना सिडकुल रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार ।
*बरामदगी*
1. एक अदद मोबाइल वीवो कंपनी (संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 533/2025 धारा 304 (2)BNS थाना सिडकुल)
2- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पल्सर
*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक अनिल बिष्ट
2- कॉस्टेबल 226 प्रमोद कुमार
3-कांस्टेबल 717 प्रदीप

More Stories
UPSSSC PET परीक्षा: मुरादाबाद मंडल में उमड़ी भीड़; अधिकारियों महेश यादव व ऋषि कुमार शुक्ला की देखरेख में स्टेशनों पर रहे चाक-चौबंद प्रबंध, चलीं विशेष ट्रेनें, हेल्प डेस्क और चिकित्सा सहायता बूथ रहे मुस्तैद, डिजिटल टिकटिंग और अतिरिक्त काउंटर…
श्यामपुर पुलिस का सघन सत्यापन अभियान: अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियमों की अनदेखी पर मकान मालिकों पर ठोका गया भारी जुर्माना, एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर की जा रही कार्यवाई…
मंगलौर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 7.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, ₹2,1,600 की स्मैक बरामद,एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी…