डीपीएस रानीपुर हरिद्वार में जोन-3 द डीपीएस बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट ब्याएज (ओपन) 2025 का हुआ समापन…डीपीएस एल्डिको लखनऊ ने जीता जोन-3 द डीपीएस बॉस्केटबॉल ब्याएज टूर्नामेंट… डीपीएस रानीपुर दूसरे तथा डीपीएस आगरा रहे तीसरे स्थान पर…

दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर हरिद्वार।

डीपीएस रानीपुर हरिद्वार में जोन-3 द डीपीएस बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट ब्याएज (ओपन) 2025 सम्पन्न*
*डीपीएस एल्डिको लखनऊ ने जीता जोन-3 द डीपीएस बॉस्केटबॉल ब्याएज (ओपन) टूर्नामेंट 2025। डीपीएस रानीपुर दूसरे तथा डीपीएस आगरा रहे तीसरे स्थान पर।*
आज दिनांक 17 अक्टूबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में द डीपीएस सोसाईटी नई दिल्ली के तत्वाधान में तीन दिवसीय जोन-3 ‘द डीपीएस बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट ब्याएज (ओपन) 2025 का समापन किया गया।
तीन दिन तक (15 से 17 अक्टूबर) चलने वाले इस टूर्नामेंट में दिल्ली पब्लिक स्कूलों की 15 टीमों क्रमशः डीपीएस आगरा, डीपीएस बरेली, डीपीएस बिजनौर, डीपीएस देहरादून, डीपीएस ऐल्डिको लखनऊ, डीपीएस हल्दवानी, डीपीएस जानकीपुरम, डीपीएस झांसी, डीपीएस काशी, डीपीएस मेरठ, डीपीएस वाराणसी डीपीएस पीलीभीत, डीपीएस प्रयागराज डीपीएस रूड़की एवं डीपीएस रानीपुर के बालक वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया तथा सभी प्रतिभागी टीमों ने पूरे दमखम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
आज टूर्नामेंट के अंतिम तीसरे स्थान के लिए डीपीएस आगरा एवं डीपीएस बरेली के बीच मैच हुआ जिसे डीपीएस आगरा ने 30-18 से जीत कर तीसरा स्थान अपने नाम किया।
खिताबी मुकाबला डीपीएस रानीपुर एवं डीपीएस एल्डिको लखनऊ के बीच खेला गया जिसमें अंतिम राउंड तक दोनो ही टीमों में कांटे की टक्कर होती रही परंतु डीपीएस एल्डिकों की तेज तर्रार खिलाडियों ने अंतिम समय में बढ़त बनाते हुए 49-36 के स्कोर से यह मुकाबला जीत लिया तथा डीपीएस रानीपुर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
डीपीएस एल्डिको लखनऊ की तेजतर्रार खिलाडी ईशान ने सर्वाधिक स्कोर लेकर प्लेयर ऑफ द दूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती वृंदा सरूप (आईएएस), भारत सरकार की पूर्व शिक्षा सचिव एवं चेयरपर्सन डीपीएस रानीपुर उपस्थित रहीं उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों ने जोश से खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया हार जीत तो खेल का हिस्सा है खिलाड़ी जोश और जज्बा हमेशा बुलंद और मजबूत रहना चाहिए ।
स्वागत समारोह में समूह गायन, बैंड प्रस्तुति तथा मनमोहक नृत्य ने सभी अतिथियों का का मन मोह लिया।
मेजबान प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने मुख्य अतिथि श्रीमती वृंदा सरूप चेयरपर्सन डीपीएस रानीपुर, विशिष्ठ अतिथियो एवं प्रतिभागी विद्यालयो के खिलाड़ियों एवं कोच सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि इस तीन दिवसीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट से डीपीएस रानीपुर में उत्सव एवं उल्लास का वातावरण रहा सभी प्रतिभागियों ने अच्छी खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता को सफल बनाया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हार जीत से उपर है सदैव सीखने व जीतने के जज्बे को बरकरार रख निरंतर आगे बढ़ना। उन्होंने द डीपीएस सोसाईटी नई दिल्ली, अतिथियों, अभिभावकों, मैच रेफरिज एवं डीपीएस रानीपुर के खेल विभाग को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्रीमती वृंदा सरूप चेयरपर्सन डीपीएस रानीपुर, श्रीमती गुंजन शुक्ला पीवीसी डीपीएस रानीपुर, प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने सभी सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रतिभागी टीमों, कोच सदस्यों, मैच रैफरिज एवं निर्णायक मण्डल को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मैच के सफल आयोजन में खेल विभाग से कमल चमोली, कोच दीपक सैनी, संगीता पाल, रेनु रानी, राजेश मल्लाह, जनार्दन डूंगराकोटी, तान्या सिंह, राहुल का विशेष सहयोग रहा।
टूर्नामेंट में मंच संचालन कृष हंस एवं सीमा भारद्वाज ने किया।
समापन समारोह में उपप्रधानाचार्य प्रशासन, पविंदर सिंह, उपप्रधानाचार्या ऐकेडमिक अनुपमा श्रीवास्तव, हेडमिस्ट्रेस आरती बाटला सहित बडी संख्या में शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

You may have missed